Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

केंद्र सरकार मुख्य मुद्दों पर चर्चा से दूर भाग रही : जयराम रमेश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Mar 2017

Last updated on: Mar 22, 2017, 00:00 IST

कांग्रेस ने बुधवार को केंद्र सरकार पर राज्यसभा में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया। पार्टी ने आसन से आधार पहचान-पत्र पर चर्चा कराने का अनुरोध किया, जिसे केंद्र सरकार विभिन्न उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल करना चाहती है। राज्यसभा में इस मुद्दे को कांग्रेस के सदस्य जयराम रमेश ने उठाया। उन्होंने कहा कि उन्हें बताया गया कि इस मुद्दे पर बुधवार को चर्चा नहीं हो पाएगी, क्योंकि वित्त मंत्री अरुण जेटली का स्वास्थ्य अच्छा नहीं है। उन्होंने जेटली की तरफ इशारा करते हुए कहा, "मंत्री यहां हैं। चर्चा की जा सकती है।"रमेश ने इस मुद्दे को मंगलवार को भी उठाया था। उन्होंने कहा कि उन्हें बताया गया था कि जेटली स्वस्थ नहीं हैं, जबकि वह सदन में मौजूद हैं।

कांग्रेस के अन्य सदस्यों ने भी रमेश का समर्थन किया और कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए।कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा के आचरण पर चर्चा की मांग की। उनका आरोप है कि बीते माह गोवा विधानसभा के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बावजूद राज्यपाल ने पार्टी को सरकार बनाने का न्यौता नहीं दिया।उपसभापति पी.जे. कुरियन ने उन्हें शांत रहने का आश्वासन देते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है और वह उन्हें जल्द इस बारे में सूचित करेंगे।दिग्विजय सिंह ने इस मुद्दे पर एक प्रस्ताव पेश किया है और वह करीब एक सप्ताह से इस मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे हैं।

 

Tags: Jairam Ramesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD