Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

इंडो ग्लोबल कालेजिस में हुआ ११ वां वार्षिक डिग्री वितरण समारोह

३२६ विद्यार्थियों को मिला मेहनत का मीठा फल, किसी भी राष्ट्र के उज्जवल भविष्य एवं समाज में बदलाव के लिए शिक्षण संस्थाओं की अहम भूमिका- राकेश वर्मा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 19 Mar 2017

Last updated on: Mar 19, 2017, 00:00 IST

इंडो ग्लोबल कालेजिस में ११ वां वार्षिक डिग्री वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एमबीए, बीटैक, एमटैक, बी आर्कीटैक्ट, बीएड एवं ईटीटी के ३२६  विद्यार्थियों को डिग्रियों से नवाजा गया। काबिलेजिक्र है कि अपनी मेहनत का मीठा फल हासिल करने वाले विद्यार्थियों में २०० लड़कियां व २७४ लड़के हैं। इस अवसर पर आर्किटेक्ट विजय गर्ग, वाईस  प्रेजिडेंट  कौंसिल ऑफ़ आर्किटेक्चर नई दिल्ली ने मुख्यातिथी के तौर पर शामिल होकर विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की।इस डिग्री वितरण समारोह की शुरुआत इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना से की गई, उसके बाद मुख्यातिथी विजय गर्ग द्वारा द्वीप प्रज्जवलित की गई। इंडो ग्लोबल गु्रप के चेयरमैन सुखदेव सिंगला ने मुख्यातिथी का अभिनंदन किया और डिग्री वितरण समारोह की शुरुआत की गई। जिसमें ं पास हुए विभिन्न स्ट्रीमों के विद्यार्थियों को डिग्रियां वितरित की गई। मुख्यातिथी विजय गर्ग ने इंडो ग्लोबल के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय बौधिक आधार देने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

विजय गर्ग ने इस अवसर पर अपने विचार सांझे करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र के उज्जवल भविष्य एवं समाज में बदलाव के लिए शैक्षिक संस्थाओं की अहम भूमिका होती है और विद्यार्थियों को भी चाहिए कि वे अपनी तरक्की के साथ साथ राष्ट्र की तरक्की के लिए भी अपना योगदान दें। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज में आगे बढ़कर बदलाव लाने के लिए अपनी जानकारी को समाज में फैलाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि विश्व स्तर पर बढ़ रहे मुकाबलों को देखते हुए भारत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे ले जाने की जिम्मेवारी अब विद्यार्थियों के कंधों पर आ गई है। चेयरमैन सुखदेव सिंगला ने इस अवसर पर डिग्री लेने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी शिक्षा संस्थान के लिए जरूरी है कि वह अपने विद्यार्थियों को आधुनिक एंव नैतिक शिक्षा दे तथा इंडो ग्लोबल कालेजिस विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय उच्च स्तरीय शिक्षा देने के लिए वचनबद्ध है।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हवा में टोपियां उछाल के अपने आने वाले जीवन के लिए खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर विजय गर्ग को चेयरमैन सिंगला, सीईओ मानव सिंगला द्वारा एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। इस समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रोग्राम भी पेश किए।

 

Tags: Indo Global Colleges

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD