Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

सबका साथ, सबका विकास का मजाक हैं योगी आदित्यनाथ : माकपा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Mar 2017

Last updated on: Mar 19, 2017, 00:00 IST

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने रविवार को कहा कि योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास' का मखौल है। माकपा ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, "योगी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की पसंद हैं, जिसे उसकी राजनीतिक इकाई भाजपा ने सोची समझी रणनीति के तहत अमली जामा पहनाया, जो राज्य के लिए बुरा साबित होगा।"माकपा ने अपने बयान में कहा है, "आदित्यनाथ के बतौर मुख्यमंत्री चुने जाने से एक बार फिर मोदी के उन बार-बार दोहराए जाने वाले दावों की कलई खुल गई है, जिसमें वे विकास की बात करते रहते हैं। इसने उनके उस नारे 'सबका साथ, सबका विकास' का मखौल बना दिया है।"माकपा ने कहा, "आदित्यनाथ अपनी कट्टर हिंदुत्ववादी विचारधारा के लिए और सांप्रदायिक दंगे भड़काने के लिए जाने जाते हैं। उनके खिलाफ बड़ी संख्या में आपराधिक मामले दर्ज हैं और लंबित पड़े हुए हैं।"माकपा ने सभी लोकतांत्रिक एवं धर्मनिरपेक्ष शक्तियों से राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए एकजुट होने का आह्वान भी किया।

 

Tags: CPI-M

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD