Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री के ज्वालामुखी के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज(विजयेन्दर शर्मा)

ज्वालामुखी , 02 Dec 2013

Last updated on: Dec 02, 2013, 00:00 IST

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के छह दिसंबर को प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन तथा कांग्रेसी नेताओं ने तैयारियां जोर शोर से आरंभ कर दी गई हैं।सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर आज यहां विधायक संजय रतन की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों की एक आवश्यक बैठक भी आयोजित की गई, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के ज्वालामुखी के प्रस्तावित दौरे  को लेकर इन दिनों जोरदार तैयारियां चल रही हैं।उनके दौरे को लेकर क्षेत्र की तमाम सडक़ों पर जोरदार काम चला हुआ है।वहां पर टायरिंग, मरम्मत, डंगे, नालियां आदि बनाने का काम जोरों पर चला हुआ है।पहले तो मुख्यमंत्री का दौरा नवंबर माह में होने जा रहा था, परंतु मुख्यमंत्री की व्यस्तताओं के चलते इसे कुछ समय के लिए स्थगित किया गया है।माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री छह दिसंबर या इसके आसपास ज्वालामुखी में दौरे पर आ रहे हैं,जिसमें उनका यह दौरा विशेष रूप से चंगर क्षेत्र का दौरा माना जा रहा है।मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री छह दिसंबर को सपड़ी हेलिपैड पर उतरेंगे।उसके बाद वह टीहरी के रवाना होंगे, व  प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र टीहरी के भवन व आवासीय कलोनी का शिलान्यास करेंगे।व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टीहरी के भवन की आधारशिला रखने के बाद स्कूल मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।उसके बाद मुख्यमंत्री ज्वालामुखी आयेंगे व सामुदायिक स्वाथय केन्द्र में आवासिय कलोनी का शिलान्यास करने के बाद संस्कृत कालेज के भवन का शिलान्यास करेंगे।उसके बाद विधायक संजय रतन की ओर से आयोजित विशाल भोज में शमिल होंगे।

 

Tags: sanjay ratan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD