Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

हमें अपनी आक्रामकता पर लगाम लगाने की जरूरत नहीं : अनिल कुम्बले

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 14 Mar 2017

Last updated on: Mar 14, 2017, 00:00 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अनिल कुम्बले ने मंगलवार को कहा कि उनके खिलाड़ियों को आस्ट्रेलिया के साथ शुक्रवार को यहां होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी आक्रामकता कम करने की जरूरत नहीं है। बेंगलुरू में समाप्त दूसरे टेस्ट मैच के दौरान मैदान के अंदर और बाहर खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर कई घटनाएं हुई थीं। मैदान के अंदर जहां छींटाकशी का दौर जारी था वहीं मैदान के बाहर आरोप-प्रत्यारोप जारी रहे। कुम्बले ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मैं नहीं चाहता कि हमारे खिलाड़ी अपने स्वाभाविक व्यवहार के साथ कोई समझौता करें। मैं समझता हूं कि हमें अपनी आक्रामकता पर अधिक लगाम लगाने की जरूरत नहीं है। हर खिलाड़ी मैच को अपनी तरह से लेता है और मैं चाहूंगा कि यह क्रम जारी रहे।"

कुम्बले ने हालांकि कहा कि खेल का दूत होने के नाते उनके साथी अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं और इसी कारण वे जरूरत से अधिक किसी घटना को तूल देने में विश्वास नहीं रखते।कुम्बले बोले, "यह एक महान खेल है और हम इसके दूत हैं। इस नाते हम अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं और इस खेल की रक्षा हमारी जिम्मेदारी है।"कुम्बले ने कहा कि डीआरएस और पिच को लेकर बातें किसी भी लिहाज से उनके खिलाड़ियों का ध्यान भंग नहीं करेंगी।चार मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। भारत ने बेंगलुरू में जीत के साथ बराबरी की थी जबकि आस्ट्रेलिया ने पुणे में शानदार जीत के साथ बढ़त बनाई थी। रांची में पहली बार टेस्ट मैच खेला जाएगा।

 

Tags: Anil Kumble

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD