भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी जीत से खुश पार्टी प्रमुख अमित शाह ने शनिवार को कहा कि यह भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के साथ-साथ भाजपा की विचारधारा की जीत है। अमित शाह ने एक ट्वीट में कहा, "यह भ्रष्टाचार मुक्त शासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब समर्थक नीतियों की जीत है।"उन्होंने कहा, "यह भाजपा की विचारधारा और प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याणकारी नीतियों और उनकी विकास समर्थक सरकार की जीत है।"भाजपा अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मतदाताओं को भाजपा में विश्वास जताने और 'ऐतिहासिक फैसला' देने के लिए धन्यवाद दिया।