Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शाम लाल चौधरी ने पीओके विस्थापित परिवारों को परेशानी मुक्त वितीय पैकेज भुगतान करने के निर्देश दिये

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 07 Mar 2017

Last updated on: Mar 07, 2017, 00:00 IST

पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियत्रंण मंत्री शाम लाल चौधरी ने आज राजस्व अधिकारियों को पीओके के विस्थापित परिवारों को केन्द्र सरकार के विशेश वितीय पैकेज का परेशानी मुक्त लाभ देने के लिए पर्याप्त कदम उठाने के निर्देश दिये।मंत्री ने यह निर्देश सुचेतगढ़ में राजस्व अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए दिये। उन्होंने पटवारियों को अपने सम्बंधित पटवार हलका में बैठने तथा राहत पैकेज की प्राप्ति के लिए आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के निर्देश दिये । उन्होंने कहा कि सम्बंधित लोगों की सुविधा के लिए पटवारियों के सम्पर्क नम्बर उनके कार्यालयों के बाहर लगाये जाने चाहिए।इसके उपरांत सई गांव तथा अन्य जुडे़ क्शेत्रों से पीओके विस्थापितों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को औपचारिकताओं को पूरा करने, राहत पैकेज की पहली किश्त के लिए आवश्यक राजस्व दस्तावेजों की तैयारी से सम्बंधित समस्याओं से अवगत करवाया।मंत्री ने उन्हें बताया कि सरकार ने राहत वितरण प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए विभिन्न कदम उठाये है। इससे पूर्व मंत्री आरएसपुरा के दबलेड़ में डिवाईन लाईट कान्वेंट स्कूल के वार्शिक समारोह में भी शामिल हुए।इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि शिक्शकों को विद्यार्थियो के मध्य बेहतर शिक्शा लाने के लिए विशेश ध्यान देना चाहिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि उन्हें राज्य तथा देश के सामाजिक मूल्यों, संस्कृति एवं धरोहर के ज्ञान के लिए नैतिक शिक्शा को बढ़ाना चाहिए ताकि वे राश्ट्र निर्माण के प्रति अपना योगदान दे सके।शाम चौधरी ने विद्यार्थियों के अंदर छुपी प्रतिभा को बाहर लाने के लिए निजि एवं सरकारी सभी शिक्शा संस्थानों में खेल, वाद विवाद, सैमिनार, पैटिंग प्रतियोगिता तथा अन्य खेल गतिविधियों को नियमित तौर पर आयोजित करने पर बल दिया।स्कूल के चेयरमैन जगदीश गुप्ता, प्रिंसिपल रिंकू शर्मा, स्टाफ, विद्यार्थी तथा अभिभावक कार्यक्रम में उपस्थित थे।

 

Tags: Sham Lal Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD