Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

इंडो ग्लोबल कालेजिस के १४ वार्षिक समागम में भांगड़े एवं गिद्दे के साथ हिमाचली, मनीपुरी, बिहारी एवं नेपाली नृत्य देखने को मिले

इंडो ग्लोबल कालेजिस में हुआ वार्षिक समागम, विद्यार्थियों ने पेश किए भारत के विभिन्न प्रदेशों के नृत्य

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 04 Mar 2017

Last updated on: Mar 04, 2017, 00:00 IST

इंडो ग्लोबल कालेजिस  द्वारा अपना वार्षिक समागम मोज़ाइयिक २०१७ कैंपस में कराया गया, जो कि रौनक एवं मनोरंजन भरपूर रहा। इस वार्षिक समागम में जहां पंजाब के सभ्याचार गिद्दा एवं भांगड़ा देखने को मिला वहीं विभिन्न फूलों के गुलदस्ते जैसे अन्य प्रदेशों से पढऩे आए विद्यार्थियों ने अपने प्रदेशों के नृत्य पेश करके दर्शकों को रोमांचित किया।इस खूबसूरत शाम की शुरुआत इंडो ग्लोबल गु्रप के चेयरमैन सुखदेव सिंगला द्वारा द्वीप प्रज्जवलित करके की गई। जिसके पश्चात कालेज के विद्यार्थियों द्वारा पिता परमेश्वर के चरणों में शब्द गायन करके प्रोग्राम को गति दी गई। इसके बाद क्रमश: विद्यार्थियों द्वारा अपने-अपने प्रदेशों के नृत्य पेश करके प्रोग्राम को और खूबसूरत बना दिया। इसके साथ ही हासरस स्किट ने सभी को लोट पोट कर दिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने फैशन शो एवं रॉक बैंड की पेशकश से अपनी अलग छाप छोडी। पंजाब की शान गिद्दा एवं भांगड़े की ताल पर विद्यार्थी सीटों पर से उठकर तालियों व सीटियां मारते नजर आए। 

इस रंगारंग प्रोग्राम के बाद शिक्षा, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में नाम कमाने वाले विद्यार्थियों को चेयरमैन सुखदेव सिंगला द्वारा इनाम व मेडल प्रदान किए गए। आखिर में मिस्टर और मिस इंडो ग्लोबल के खि़ताब का मुकाबला भी काफ़ी रोचक रहा। जिस में प्रत्योगियों ने अलग अलग इवेंट में अच्छा मुकाबला दिया। आखिर में मकैनिकल विभाग का हरीश डोगरा मिस्टर इंडो ग्लोबल और आरकीटैकट विभाग की आवनी मिस इंडो ग्लोबल बनी।इस अवसर पर चेयरमैन सुखदेव सिंगला द्वारा विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि बेशक शिक्षा विद्यार्थियों को सफलता की उचाई पर ले जाती है परंतु असल कामयाबी वही हासिल करते हैं, जो सख्त मेहनत, अनुशासन एवं असूलों पर चलते हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्टेज पर विभिन्न प्रदेशों के विद्यार्थियों की पेशकारी की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को इसत बात की बधाई दी कि वे इंडो ग्लोबल में अपनी पढ़ाई के दौरान ही देश के विभिन्न हिस्सों से पढऩे आए दोस्त बना रहे हैं। सी ई ओ मानव सिंगला   ने समूह विद्यार्थियों एवं स्टाफ द्वारा की गई पेशकारी के लिए उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

 

Tags: Indo Global Colleges

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD