Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार

 

कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से भेंट की

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 03 Mar 2017

Last updated on: Mar 03, 2017, 00:00 IST

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक लेह, नवांग रिगजिन जोरा के नेतृत्व में, आज यहां राजभवन में राज्यपाल एन एन वोहरा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने  एक स्वतंत्र राज्य निर्वाचन आयोग की गैर मौजूदगी में जिस तरीके से पंचायत वार्ड का परिसीमन किया जा रहा है, पर चिंता जताई। उन्होंने परिसीमन प्रक्रिया के लिए एक स्वतंत्र आयोग/तंत्र की प्रारंभिक स्थापना की मांग की।प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न सरकारी विभागों में पिछले दरवाजे से अवैध तरीके से नियुक्तियों, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से आटा और चावल आपूर्ति की कीमत में वृद्धि, निर्धारित पैमाने के अनुसार राशन, चीनी और केरोसिन तेल की अनुपलब्धता, दैनिक वेतनभोगियों और आकस्मिक श्रमिकों के नियमितीकरण में अत्यधिक विलंब, प्रशासनिक इकाइयों कार्यात्मक बनाने में देरी, 1947, 1965 और 1971 के शरणार्थियों को पूरा पैकेज को मंजूरी और नौकरियों और पेशेवर कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया में उनके लिए आरक्षण देने में देरी आीर लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा होने से कश्मीर से नए सिरे से पलायन का आरोप लगाया। राज्यपाल ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल की शिकायतों को  मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में  अब्दुल राशिद डार विधायक सोपोर, देलदन नागग्याल विधायक नुब्रा, चौधरी मोहम्मद अकरम विधायक सूरनकोट, गुलजार अहमद वानी विधायक शांगस, गुलाम मोहम्मद सरूरी विधायक इंदरवाल, असगर अली करबलई विधायक कारगिल तथा विधान परिषद के सदस्य नरेश गुप्ता व विधान परिषद के पूर्व सदस्य रविन्द्र शर्मा शामिल थे। 

 

Tags: NN Vohra , Nawang Rigzin Jora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD