Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

डीयू की छात्रा पर किरण रिजीजू के बयान पर विपक्ष का पलटवार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Feb 2017

Last updated on: Feb 27, 2017, 00:00 IST

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजीजू ने सोमवार को इस बात पर हैरानी जताई कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान शुरू करने वाली दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा को कौन भ्रमित कर रहा है? कारगिल युद्ध में शहीद जवान की बेटी और लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्रा गुरमेहर कौर ने रामजस कॉलेज में हुई हिंसा के बाद एबीवीपी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान शुरू किया है।विपक्षी पार्टियों कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने इस मुद्दे पर सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा है।कौर ने फेसबुक पर एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, "मैं दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा हूं। मैं एबीवीपी से नहीं डरती। मैं अकेली नहीं हूं। देश का हर छात्र मेरे साथ है।"इसके बाद कौर को राष्ट्र विरोधी बताते हुए सोशल मीडिया पर उसके साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकियां मिलीं।कौर के अभियान पर प्रतिक्रिया देते हुए रिजीजू ने कहा,"इस युवा छात्रा का दिमाग कौन खराब कर रहा है?"

रिजीजू ने इसी ट्वीट में कहा, "एक मजबूत सेना किसी युद्ध को रोकती है। भारत ने कभी भी किसी देश पर हमला नहीं किया, लेकिन कमजोर भारत पर हमेशा हमला हुआ।"कांग्रेस ने रिजीजू पर निशाना साधते हुए सत्तारूढ़ भाजपा को पितृसत्तात्मक बताया।कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, "जब एक महिला स्वतंत्र रूप से सोचती है, तो पितृसत्तात्मक भाजपा समझती है कि उसका दिमाग दूषित हो गया है। जब कोई शख्स शांति चाहता है तो भाजपा उसे नफरत देती है।"आम आदमी पार्टी (आप) ने छात्रा को सोशल मीडिया पर मिलने वाली दुष्कर्म की धमकियों की निदा नहीं करने पर भाजपा को लताड़ा।आप नेता आशुतोष ने ट्वीट कर कहा, "एक लड़की को उसके साथ दुष्कर्म करने की सोशल मीडिया पर धमकी दी जाती है। भाजपा और आरएसएस का एक भी नेता इसे गलत नहीं कहता और न ही निंदा करता है, क्यों?"

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसी मुद्दे पर रविवार रात भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अब भाजपा गुंडों और अपराधियों की पार्टी बन गई है।केजरीवाल ने कौर की इस व्यथा को बताने वाला वीडियो साझा करते हुए कहा, "इसे सुनें। यह भाजपा है। ये लोग हमारे देश को बर्बाद कर देंगे। सभी को इस गुंडई के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। दुष्कर्म की धमकी देकर हमारी बेटियों और बहनों को डराना, क्या यही भाजपा की देशभक्ति है? इन लोगों को शर्म आनी चाहिए।"कौर ने सोशल मीडिया पर पोस्टर भी साझा किया है। पोस्टर पर लिखा था, "पाकिस्तान ने मेरे पिता को नहीं मारा। युद्ध ने मारा।"क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने इस बयान पर टिप्पणी करते हुए ट्वीट किया, "मैंने दोहरे शतक नहीं लगाए हैं, बल्कि मेरे बल्ले ने लगाए हैं।"गौरतलब है कि 22 फरवरी को दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में आयोजित होने वाली एक संगोष्ठी में जेएनयू के छात्र उमर खालिद को आमंत्रित किए जाने की जानकारी के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों ने उस संगोष्ठी को नहीं होने दिया था। इसके बाद विभिन्न छात्र समूहों के बीच झड़प हुई थी।

 

Tags: Ashutosh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD