Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

डीयू छात्रा को दुष्कर्म की धमकी को लेकर आप का भाजपा पर वार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Feb 2017

Last updated on: Feb 27, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के खिलाफ खड़ी हुई दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा को सोशल मीडिया पर दुष्कर्म की धमकी मिलने के बाद सोमवार को भाजपा पर निशाना साधा। आप नेता आशुतोष ने ट्वीट कर कहा, "एक लड़की को सोशल मीडिया पर दुष्कर्म की धमकी दी जा रही है। एक भी भाजपा नेता या आरएसएस सदस्य ने इसे गलत नहीं कहा या इसकी निंदा नहीं की। क्यों?"कारगिल युद्ध में शहीद हुए सेना के एक कैप्टन की बेटी व दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा गुरमेहर कौर ने रामजस कॉलेज में हुई हिंसा के बाद एबीवीपी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान छेड़ा था।उन्हें बाद में 'राष्ट्र विरोधी' करार देते हुए सोशल मीडिया पर दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी दी गई।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी रविवार को इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला था और कहा था कि अब यह 'गुंडों' और 'अपराधियों' की पार्टी बन गई है।

केजरीवाल ने कौर का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट कर कहा, "इसे सुनिए। यह भाजपा है। वे हमारे देश को बर्बाद कर देंगे। हर किसी को उनकी गुंडागर्दी के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।"केजरीवाल ने कहा था, "हमारी बेटियों और बहनों को दुष्कर्म की धमकी देना, क्या यही भाजपा की देशभक्ति है? इन लोगों को शर्म आनी चाहिए।"एबीवीपी द्वारा एक समारोह को जबरन रद्द कराए जाने के एक दिन बाद बुधवार को दिल्ली के रामजस कॉलेज के बाहर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएसए) और आरएसएस की छात्र शाखा एबीवीपी के बीच झड़प हो गई थी। समारोह को जेएनयू के छात्र उमर खालिद संबोधित करने वाले थे।खालिद को पिछले साल कथित तौर पर राष्ट्रविरोधी नारे लगाने के लिए देशद्रोह के आरोप में जेल में डाल दिया गया था।

 

Tags: Ashutosh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD