Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एक खराब दिन आना ही था : अनिल कुंबले

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुणे , 24 Feb 2017

Last updated on: Feb 24, 2017, 00:00 IST

आस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 105 रनों पर ढेर हो जाने के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने अपनी टीम का बचाव करते हुए कहा है कि एक दिन खराब आना ही था। उन्होंने कहा कि टीम हर दिन सफल हो ऐसा मुमकिन नहीं। आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 260 रनों पर समटने के बाद भारतीय टीम पूरे दो सत्र भी बल्लेबाजी नहीं कर पाई और पवेलियन लौट गई। उसे ढेर करने में आस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज स्टीव ओकीफ के छह विकेटों ने अहम भूमिका निभाई। दिन का खेल खत्म होने के बाद कुंबले ने कहा, "आपका एक दिन तो बुरा आता ही है। हमारे लिए यह निराशा की बात है कि हम अच्छी स्थिति में होने के बाद खराब खेल गए। लोकेश राहुल और अजिंक्य रहाणे जब बल्लेबाजी कर रहे थे तब हम अच्छी स्थिति में थे। लेकिन राहुल के आउट होने के बाद हमने पांच-छह गेंदों में चार विकेट खो दिए। कुछ विकेट बेहद आसानी से गिरे।

"कुंबले ने इसके लिए न ही विकेट को दोष दिया और न ही अपने बल्लेबाजों को। पूर्व कप्तान ने कहा, "पिच चुनौतीपूर्ण है इसलिए हमें संभल कर खेलना चाहिए था। अगर आप पिच पर टिके रहते हो तो रन कर सकते हो। हमें इसके साथ ताल-मेल बिठाना होगा।"उन्होंने कहा, "इस पिच पर आपको अपने शॉट खेलने होंगे। निचले क्रम ने हमारे लिए अच्छा किया है लेकिन आज ऐसा नहीं हो सका। इसके लिए आक्रामकता और सर्तकता दोनों की जरूरत थी।"उन्होंने माना कि कैच छोड़ने से भी टीम को नुकसान हुआ है। स्मिथ को 23, 29 और 37 के व्यक्तिगत स्कोर पर तीन बार जीवनदान मिला। उन्होंने कहा, "हमने कुछ कैच छोड़े जिससे हमें नुकसान हुआ। आपको मिले हुए मौकों को भुनाना पड़ता है और कई बार आधे मौकों को भी अपने पक्ष में मोड़ना पड़ता है। हमने स्मिथ का कैच कई बार छोड़ा और इसका हमें नुकसान हुआ।"उन्होंने कहा, "कल (शनिवार) को हमें कुछ जल्दी विकेट लेने होंगे और आस्ट्रेलिया पर दवाब बनाना होगा।"

 

Tags: Anil Kumble

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD