Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, समरसता और सेवा का जीवंत प्रतीक: नायब सिंह सैनी

 

रेखा को कॉफी पर बुलाना चाहते हैं करन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

मुंबई(आईएएनएस) , 29 Nov 2013

Last updated on: Nov 29, 2013, 00:00 IST

फिल्मकार करण जौहर अगले रविवार को लोकप्रिय टीवी शो कॉफी विद करण का चौथा संस्करण ले कर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह खूबसूरत अदाकार रेखा को बातचीत के लिए अपने शो में बुलाना चाहते हैं। रेखा (59) वैसे तो टीवी वार्ता कार्यक्रमों में प्रस्तुत होने और साक्षात्कार देने से परहेज करती रही हैं, लेकिन सिमी ग्रेवाल के साथ एक बार एक टीवी साक्षात्कार में नजर आ चुकी हैं।करण ने आईएएनएस को बताया, "मैं रेखा का साक्षात्कार करना चाहूंगा। वह कभी भी मेरे शो में नहीं आई हैं और उनसे बातचीत करके मुझे काफी अच्छा लगेगा। मुझे लगता है यह बिल्कुल सही समय है। रेखा का साक्षात्कार करना या उनके साथ काम करना मेरे लिए बेहद सम्मानजनक होगा।"चौथे संस्करण में अभी के लिए शो के पहले मेहमान अभिनेता सलमान खान होंगे और करण के शो का उद्धाटन एपिसोड बेहद शानदार होने वाला है। करण ने कहा, "सलमान भी कभी मेरे शो में नहीं आए हैं। ईमानदारी से कहूं तो बोलते हुए वह बेहद शानदार लगते हैं। सलमान कभी भी खुद को बनावटी नहीं दर्शाते और मुझे लगता है कि 'कॉफी विद करण' में हिस्सा लेने के लिए ईमानदार और निष्कपट होना जरूरी है।"करण का मानना है कि सिने कलाकार उनके साथ खुद को सहज और करीबी महसूस करते हैं, क्योंकि वह उनके साथ अच्छा सामंजस्य बना पाते हैं। यही कारण है कि करण भी उनसे विवादित या व्यक्तिगत सवाल पूछने में खुद को सहज पाते हैं।

 

Tags: bolywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD