पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री शाम लाल चौधरी ने आज तालाब तिल्लो जम्मू में ‘विज़न जेएंडके’ की 3 दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन किया। सांसद शमशेर सिंह मन्हास, खौड़ के विधायक डॉ. कृश्ण लाल भगत तथा विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस कार्यशाला को आयोजित करने का उददेश्य युवाओं के मध्य सरकारी तथा प्राईवेट एंटरप्राईसिस में नये रोजगारों के अवसरों के बारे में जागरूकता लाना है। जनसभा को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य तथा राज्य के बाहर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम लोगों विशेशकर युवाओं के मध्य उनके लिए खोले गये विभिन्न नये अवसरों के बारे में शिक्शित करने तथा जागरूकता पैदा करने में सहायता करते हैं।
करीब 30 सरकारी विभागों तथा कई नीजि कम्पनियों ने प्रदर्शनी में अपने स्टाल प्रदर्शित किये, जिनमें इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गनाईजेशन (इसरो), स्टील अथार्टी आफ इंडिया, इंडियन रेलवे, सीएसआईआर, डीबीटी,एमओईएस, टीडीबी, एनएटीएमओ, रूरल इलैक्ट्रिफिकेशन कारपोरेशन, नेशनल स्किल डिवेल्पमैंट कारपोरेशन, एनटीपीसी, स्वाईस बोर्ड, कॉफी बोर्ड, एनआरडीसी, जेएकेईडीए, पावरग्रिड, केवीआईसी तथा काजू बोर्ड शामिल है।इस कार्यक्रम में सीएसआईआर, एनआरडीसी, टीडीबी तथा डीबीटी द्वारा रिसर्च एंड डिवेल्पमैंट, साईंस एंड टेकनालोजी के क्शेत्रों में विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों पर रोशनी डाली गई तथा विज्ञान एवं तकनीक के क्शेत्रों में उनकी विभिन्न गतिविधियों, उपलब्धियों, कार्यक्रमों तथा योगदान को दर्शाया गया। राज्य के 50 से अधिक स्कूलों के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।