Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

तेज गेंदबाज अनिकेत, नाथू और थंपी भविष्य के खिलाड़ी : अनिल कुंबले

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुणे , 21 Feb 2017

Last updated on: Feb 21, 2017, 00:00 IST

भारतीय टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने मंगलवार को कहा कि राजस्थान के तेज गेंदबाज अनिकेत चौधरी और नाथू सिंह के साथ-साथ केरल के बासिल थंपी टीम की भविष्य की रणनीति का हिस्सा हैं। कुंबले ने कहा है कि इन खिलाड़ियों में प्रतिभा है और इसी कारण इन खिलाड़ियों पर देश का भविष्य निर्भर करता है। कुंबले ने कहा, "हमारे पास अनिकेत चौधरी, थंपी, नाथू सिंह हैं जो हमारी भविष्य की रणनीति का हिस्सा हैं। न्यूजीलैंड दौरे से पहले जयंत यादव, कुलदीप यादव हमारे संयोजन का हिस्सा थे जिन्होंने हमें टेस्ट के लिए तैयार करने में मदद की।"उन्होंने कहा, "मुझे उनके साथ काम करने का मौका नहीं मिला। 

मुझे घरेलू गेंदबाजों के साथ काम करने का मौका नहीं मिलता है इसलिए मैं उनके साथ टेस्ट मैच से पहले समय बिताता हूं।"भारतीय टीम प्रबंधन इस समय टेस्ट टीम में तेज गेंदबाजों की अहमियत पर चर्चा कर रहा है। कुंबले ने कहा, "यह जरूरी नहीं है कि वह लोग भविष्य में टीम का हिस्सा हों, लेकिन आने वाली श्रृंखलाओं को देखते हुए इन सभी का टीम की रणनीति में शामिल होना और हमारे काम करने के तरीके को देखना अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफल होने के लिए जरूरी है।"उन्होंने कहा, "चेन्नई (इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट) में भारत के जीतने की उम्मीद ज्यादा लोगों को नहीं थी। मुंबई में भी हम टॉस हार गए थे लेकिन इसके बाद भी हम पारी से जीते।"पूर्व कप्तान ने कहा, "कोलकाता में भी न्यूजीलैंड के खिलाफ हमारे लिए मुश्किल हो रही थी लेकिन हमारे तेज गेंदबाजों ने हमें जीत दिलाई। 

हम पिच और परिस्थतियों को लेकर चिंतित नहीं होते हैं।"भारत को यहां गुरुवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेलना है। पिच पर कुंबले ने कहा कि यह अच्छी दिख रही है।कुंबले ने कहा, "यह अच्छी विकेट है। हम हर विपक्षी टीम का सम्मान करते हैं। हम इस समय तैयारी के सर्वश्रेष्ठ माहौल में हैं। परिणाम हमारे पक्ष में रहे हैं। हमारे सभी खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया है।"कुंबले ने कहा कि खिलाड़ी अब आत्मनिर्भर बन गए हैं और मैदान तथा मैदान के बाहर चुनौतियों से अच्छी तरह निपट रहे हैं। उन्होंने कहा, "यह मेरी खुशनसीबी है कि मैं पिछले 10 महीनों से इस युवा टीम के साथ काम कर रहा हूं। 

इस टीम को उभरते हुए और हालात से वाकिफ होते देखना सुकून की बात है। आप चाहते हैं कि टीम आत्मनिर्भर बने और उसे हर बार सलह की जरुरत न पड़े। मैंने ऐसा माहौल बनाने की कोशिश की जहां खिलाड़ी मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह खुद समस्या के समाधान निकालें।"कोच ने कहा, "कुछ खिलाड़ियों ने 40-45 टेस्ट खेले हैं। विराट ने 50 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं। सभी ने कुछ न कुछ हासिल किया है और अश्विन का टेस्ट इतिहास में सबसे तेज 250 विकेट लेना शानदार उपलब्धि है।"कुंबले ने कहा, "टीम में इस तरह के प्रदर्शन अच्छी बात है। मैं खुश हूं कि मुझे इन लोगों के साथ काम करने का मौका मिला।"

 

Tags: Anil Kumble

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD