Monday, 13 May 2024

 

 

खास खबरें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर की अर्थी को दिया कंधा सुक्खू की फिल्म अभी बाकी, 2027 में आएगा पार्ट-टू : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती; बैंस ब्रदर्स पार्टी में शामिल कांग्रेस ने हर गरीब परिवार को हर साल एक लाख रुपये देने का वादा किया समावेशी विकास की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का चुनाव प्रचार देश के बेहतरीन साल थे मनमोहन सिंह की सरकार में : हरीश चौधरी पंजाब और दिल्ली की तरह अब केंद्र में भी गारंटी पूरे करेगी आम आदमी पार्टी : मीत हेयर जसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : सुखविंदर सिंह गुरजीत सिंह औजला के पक्ष में अटारी में विशाल सभा आयोजित सम्मान के नहीं, ब्रीफ़केस में रखे सामान के भूखे थे दागी : सुखविंदर सिंह सुक्खू मालवे को रेल लिंक के माध्यम से चंडीगढ़ से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा : मीत हेयर मैं दोबारा जेल चला गया तो भाजपा वाले फ्री बिजली, पानी और इलाज रोक देंगे- केजरीवाल गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मोहाली में वोटरों से मांगा वोट अपना वोट डालते समय 1 जून 1984 को याद रखना: सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से कहा लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी

 

बसपा सरकार बनी तो बनेगा बुंदेलखंड राज्य : मायावती

मायावती
मायावती
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

झांसी , 18 Feb 2017

बुंदेलखंड के झांसी में शनिवार को जनसभा कर रही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) आध्यक्ष मायावती ने कहा कि यदि बसपा सरकार बनी तो हर हाल में बुंदेलखंड राज्य बनवाया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार पर तब तक दवाब बनाया जाएगा जब तक बुंदेलखंड राज्य नहीं बन जाता। झांसी में प्रदर्शनी ग्राउंड में आयोजित चुनावी सभा में बसपा अध्यक्ष ने कहा कि बुंदेलखंड एक अति पिछड़ा इलाका है। इसके विकास के लिए बुंदेलखंड का राज्य बनना जरूरी है।उन्होंने कहा, "पिछली सरकार में भी उनकी बसपा सरकार बुंदेलखंड को राज्य बनाने के पक्ष में थी। इस बार भी सरकार बनने के बाद बुंदेलखंड राज्य के लिए केंद्र सरकार पर दवाब बनाएंगी। यह दवाब तब तक बनाया जाएगा जब तक बुंदेलखंड राज्य नहीं बना जाएगा। बुंदेलखंड राज्य बनने के बाद ही यहां के गरीबों का विकास होगा। कई योजनाएं आएंगी, जिससे यहां लोगों को लाभ मिल सके।"मायावती ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें तो वोट मांगने का नैतिक अधिकार ही नहीं है। वहीं, कांग्रेस के लिए मायावती ने कहा कि अपनी गलत नीतियों के चलते कांग्रेस पार्टी को केंद्र और विभिन्न राज्यों में सत्ता गंवानी पड़ी।उन्होंने सपा पर वार करते हुए कहा कि सपा राज में अपराध को बढ़ावा मिला है। यहां अपराधियों को सत्ताधारी पार्टी का संरक्षण प्राप्त है। उप्र में सपा राज में महिला उत्पीड़न, जमीनों पर अवैध कब्जा को बढ़ावा मिला। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश में विकास के कार्य आधे-अधूरे ही किए हैं। उन्होंने वादा किया कि इस बार उप्र में बसपा सरकार की पूर्ण बहुमत से जीत होगी।

 

Tags: MAYAWATI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD