Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मध्य प्रदेश में दक्षिण एशियाई स्पीकर्स सम्मेलन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंदौर , 18 Feb 2017

Last updated on: Feb 18, 2017, 00:00 IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को दो दिवसीय दक्षिण एशियाई स्पीकर्स सम्मेलन की शुरुआत हुई। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शनिवार को इसका उद्घाटन किया। इस सम्मेलन में शिरकत करने वाले दक्षिण एशिया में गरीबी, विकास, पर्यावरण एवं लैंगिक मुद्दों सहित सतत विकास के उद्देश्यों को हासिल करने पर चर्चा करेंगे, जहां दुनिया की कुल आबादी का 25 प्रतिशत लोग रहते हैं।इस सम्मेलन का आयोजन भारतीय संसद और इंटर-पार्लियामेंट्री यूनियन (आईपीयू) ने संयुक्त रूप से किया है।आईपीयू के अध्यक्ष साबेर चौधरी, अफगानिस्तान नेशनल असेंबली के अध्यक्ष अब्दुल रउफ इब्राहिमी, बांग्लादेशी संसद की अध्यक्ष शिरिन शरमीन चौधरी, भूटान नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जिग्मे जांग्पो, श्रीलंका की संसद के अध्यक्ष कारु जयसूर्या, मालदीव की संसद के अध्यक्ष अब्दुल्ला मसीह मोहम्मद, नेपाल संसद की अध्यक्ष ओनसरी घर्ती भी 18 से 19 फरवरी के बीच चलने वाले सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं।सम्मेलन में पाकिस्तान और म्यांमार शिरकत नहीं कर रहे हैं।सुमित्रा महाजन शनिवार रात को अतिथियों के लिए ब्रिलियंट कंवेंशन सेंटर में भोज की मेजबानी करेंगी, जहां भारत की सांस्कृतिक विरासत को प्रतिनिधिमंडल के समक्ष पेश किया गया जाएगा।सम्मेलन में रविवार को सतत विकास लक्ष्यों पर इंदौर घोषणा-पत्र भी जारी किया जाएगा।

 

Tags: Sumitra Mahajan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD