Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भाजपा के आईएसआई से सबंधों की जांच हो : आशुतोष

आशुतोष
आशुतोष
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Feb 2017

Last updated on: Feb 16, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को भाजपा के संबंध कथित तौर पर आईएसआई के साथ होने की जांच सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में कराने की मांग की। बीते सप्ताह भोपाल में आईएसआई के 11 एजेंटों की गिरफ्तारी की गई थी, जिनमें कई भाजपा के पदाधिकारी हैं। मध्यप्रदेश सरकार के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने भोपाल में एक जासूसी मामले का भंडाफोड़ कर 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के लिए काम करने का आरोप है। इनमें से एक की तस्वीर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के साथ है। इन एजेंटों में कोई, भाजपा का पार्षद है तो कोई भाजपा युवा मोर्चा का समन्वयक है। इनकी तस्वीरें मीडिया में आ चुकी हैं।

आप के प्रवक्ता आशुतोष ने मीडिया से कहा कि गिरफ्तार किए गए कुछ लोग भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं।उन्होंने कहा, "गिरफ्तार लोगों में से एक ध्रुव सक्सेना भाजपा के मीडिया सेल का प्रभारी रहा है और उसकी कई तस्वीरें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के साथ हैं।"उन्होंने आरोप लगाया कि गिरफ्तार 11 लोगों में से कई अन्य बलराम सिंह, मनीष गांधी और मोहित अग्रवाल भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं।आशुतोष ने कहा, "उन्होंने पठानकोट (पंजाब) और उड़ी (जम्मू एवं कश्मीर) से जुड़ी रणनीतिक जानकारियां लीक की, जिस कारण ये क्रूर आतंकवादी हमले हुए।"उन्होंने कहा, "इसका क्या मतलब है ? क्या भाजपा आईएसआई के नियंत्रण में है या यह खुद आईएसआई बन रही है?"

आप नेता ने इस मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में स्वतंत्र जांच की मांग की।उन्होंने भाजपा और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) से पार्टी पर आईएसआई के प्रभाव के बारे में स्पष्टीकरण देने की भी मांग की।उधर, मध्यप्रदेश में विपक्षी कांग्रेस इस मुद्दे को उजागर करने के लिए कई आरोपियों की तस्वीरें और वेबसाइटों की तस्वीरें जारी कर भाजपा को मुश्किल में डाल दिया है। सबूत ऐसे हैं कि पार्टी को नकारे नहीं बनती।मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा है कि आरएसएस और भाजपा के पूर्वज अंग्रेजों की मुखबिरी कर देश से गद्दारी करते रहे हैं, भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उसी परंपरा को निभा रहे हैं। 

 

Tags: Ashutosh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD