Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य

 

राज्यपाल ने न्यायमूर्ति मंसूर अहमद मीर को हिप्र उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की शपथ दिलाई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

शिमला , 27 Nov 2013

Last updated on: Nov 27, 2013, 00:00 IST

राज्यपाल उर्मिला सिंह ने आज यहां राजभवन में एक सादे किन्तु गरिमापूर्ण समारोह में न्यायमूर्ति मंसूर अहमद मीर को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।कार्यकारी मुख्य सचिव श्री पी. मित्रा ने कार्यवाही का संचालन किया तथा ‘वारंट ऑफ अपाइंटमेंट’ को पढ़ा। अधिसूचना के अनुसार, न्यायमूर्ति मंसूर अहमद मीर द्वारा अपने कार्यालय का पदभार संभालने के दिन से ही हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के कार्य को देखेंगे।न्यायमूर्ति मंसूर अहमद मीर का जन्म जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिला के राजपुरा में 25 अप्रैल, 1955 को हुआ। उन्होंने वर्ष 1978 में एलएलबी की डिग्री हासिल की और वर्ष 1992 में उच्च न्यायिक सेवाओं में शामिल हुए। उन्हें 31 जनवरी, 2005 को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश तथा 7 जुलाई, 2007 को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया गया। 

सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती विद्या स्टोक्स, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री जी.एस.बाली, उद्योग मंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल, विधायकगण, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, लोकायुक्त श्री एल.एस. पांटा, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के महाधिवक्ता श्री श्रवण डोगरा, लोअर कोर्ट के न्यायाधीश, सेवानिवृत न्यायाधीश, नगर निगम शिमला के महापौर श्री संजय चौहान, राज्य सूचना आयुक्त श्री भीम सेन, पुलिस महा निदेशक श्री संजय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी.सी. फारका, प्रधान सचिव, सचिव, बार काउंसिल के सदस्य तथा राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: urmila singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD