Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

यूपी में अखिलेश यादव-नरेंद्र मोदी के प्रति जबरदस्त आक्रोश : मायावती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरदोई (उत्तर प्रदेश) , 12 Feb 2017

Last updated on: Feb 12, 2017, 00:00 IST

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने यहां रविवार को उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस को भी सपा के साथ गठबंधन करने को लेकर आड़े हाथ लिया और कहा कि कांग्रेस अल्पसंख्यक विरोधी पार्टी से गठबंधन कर चुकी है। मायावती ने एक रैली को संबोधित करते हुए कुछ मीडिया संस्थानों पर भी निशाना साधा और नाम लिए बगैर कहा कि 2007 की तरह इस बार भी मीडिया की हार होगी। उन्होंने कहा कि बसपा उप्र में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने बताया कि 2007 के विधानसभा चुनाव से पहले मीडिया संस्थान ओपनियन पोल के जरिए बसपा की हार बता रहे थे, लेकिन जनता ने बसपा की सरकार बनाई थी। बसपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सपा सरकार सांप्रदायिक, अराजक और जंगलराज कायम करने वाली है। 

इसकी वजह से राज्य में महिला उत्पीड़न, गुंडागगर्दी, सांप्रदायिक दंगे, भूमि पर कब्जा जैसी घटनाएं होती रहती हैं। मुजफ्फरनगर, दादरी समेत कई दंगे हुए हैं। मथुरा में खूनी संघर्ष हुआ। इसमें एक पुलिस अधिकारी की भी जान चली गई। इस सरकार में चारों ओर अपराध और आतंक का माहौल है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने विकास और जनहित के जो भी कार्य किए हैं, उनमें से अधिकांश बड़े-बड़े कार्य बसपा की सरकार के दौरान ही हो चुके हैं। बसपा सरकार की योजनाओं का नाम बदल दिया गया है। मायावती ने कहा कि यूपी में सपा के लगभग 5 साल और भाजपा के ढाई साल के दौरान प्रदेश की 22 करोड़ जनता में जबरदस्त आक्रोश है। यही वजह है कि भाजपा फजीहत से बचने के लिए किसी भी चेहरे को मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में प्रोजेक्ट नहीं कर रही है। 

 

Tags: Mayawati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD