उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने आज ऊधमपुर जिला के रामनगर में एक जनसभा को संबोधित किया।परिवहन (स्वतंत्र प्रभार), राजस्व एवं लोक निर्माण (आर एंड बी) राज्य मंत्री सुनील कुमार शर्मा; विधायक रामनगर आर एस पठानिया, उपायुक्त नीरज कुमार और निदेशक हथकरघा राजेश शर्मा इस अवसर पर उपस्थित थे।मंत्री ने क्षेत्र के लोगों द्वारा उठाई गई समस्याओं और मांगों के जवाब मंे कहा कि सरकार आम जनता के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और उनके कल्याण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि उनकी उचित समस्याओं को कम से कम समय में सुलझाया जाएगा और इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई के लिए संबंधित को निर्देश दिया।
बाद में मंत्री ने गुरु रविदास जयंती के समारोह में भाग लिया और रामनगर में भारतीय विद्या मंदिर स्कूल का उद्घाटन किया।इस अवसर पर राज्य मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार 2019 तक सभी गांवों को सड़क संपर्क उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।इस मौके पर विधायक ने उप डिविजन के विकास के लिए क्षेत्र में लघु उद्योगों की स्थापना की मांग की। उनका कहना है कि ये उद्योग क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगें। विधायक ने पिंगला माता और चौंतरा माता मंदिरों के विकास के अलावा डुडु तथा बसंतगढ़ क्षेत्र में पर्यटन स्थलों के विकास की मांग की। एसएसपी शैलेंद्र कुमार मिश्रा के अलावा एडी हथकरघा पल्लवी, अन्य जिला अधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रमुख नागरिक और बड़ी संख्या में लोगों ने समारोह में भाग लिया।