Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

समय बताएगा कौन है पन्नीरसेल्वम के पीछे : शशिकला

Listen to this article

5 Dariya News

चेन्नई , 08 Feb 2017

Last updated on: Feb 08, 2017, 00:00 IST

अन्नाद्रमुक की महासचिव वी.के.शशिकला ने तमिलनाडु के कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम को बुधवार को 'गद्दार' बताते हुए कहा कि समय ही बताएगा कि पन्नीरसेल्वम ने किसकी शह पर उनके खिलाफ बगावत की है। शशिकला ने नेटवर्क18 को दिए साक्षात्कार में कहा, "पन्नीरसेल्वम एक गद्दार हैं जिन्होंने अन्नाद्रमुक को धोखा दिया है।" उन्होंने कहा कि 'पन्नीरसेल्वम को द्रमुक का समर्थन मिला हुआ है जो अन्नाद्रमुक की तबाही चाहती है।'उन्होंने कहा, "पन्नीरसेल्वम जिस तरह से विधानसभा में व्यवहार कर रहे हैं, उससे ऐसा लगता है कि वह उन्हीं में से (द्रमुक) एक हैं। मुझे नहीं मालूम कि इस सबके पीछे कौन है। समय ही बताएगा।"
उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मौत के मामले में किसी भी जांच से वह नहीं डरतीं।शशिकला ने कहा, "मुझे बेहद दुख है कि एक व्यक्ति जो उनके (जयललिता के) साथ अस्पताल में 75 दिन रहा, उस पर सवाल उठाए जा रहे हैं।"
शशिकला ने कहा कि अपोलो अस्पताल में जयललिता का अच्छे से इलाज हुआ था। अपने अंतिम दिन जयललिता ने जया टीवी पर सीरियल भी देखे थे।उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राज्यपाल सी.विद्यासागर राव उन्हें विधानसभा में बहुमत साबित करने का मौका देकर संवैधानिक प्रक्रिया की रक्षा करेंगे।उन्होंने कहा, "हम द्रमुक से घृणा करते हैं। भला द्रमुक से कैसे हमारी दोस्ती हो सकती है?"
शशिकला ने कहा कि वह जयललिता के साथ 33 साल तक उनके घर में रही हैं। सभी जानते हैं कि उन्होंने जयललिता की कैसे सेवा की थी। अपोलो अस्पताल के डाक्टर व कर्मचारी भी इस बारे में बता सकते हैं।यह पूछने पर कि क्या उन्हें लगता है कि राज्यपाल राजनीतिक कारणों से उन्हें बहुमत साबित करने के लिए नहीं कह रहे हैं, उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि वह मुझे राजनीतिक कारणों की वजह से नहीं बुला रहे हैं।"शशिकला ने कहा कि अन्नाद्रमुक के विधायकों ने 5 दिसंबर को ही उन्हें अपना नेता चुन लिया था। इस बारे में रिकार्ड मौजूद है। उन्होंने कहा, "यही बताने मैं उस दिन शाम को राज्यपाल के कार्यालय गई। मुझे बताया गया कि वह ऊंटी गए हुए हैं। फिर हमने सभी विधायकों की दस्तखत के साथ पत्र उन्हें फैक्स किया।"शशिकला ने कहा कि अब पन्नीरसेल्वम इस बारे में नई बातें कह रहे हैं। वह जो कुछ भी कह रहे हैं, वो झूठ और आधारहीन है।






 

Tags: Sasikala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD