महिला कैदियों के लिए पर्याप्त जेल : हंसराज गंगाराम अहीर
5 Dariya News
नई दिल्ली , 08 Feb 2017
Last updated on: Feb 08, 2017, 00:00 IST
केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि देश में महिला कैदियों को रखने के लिए पर्याप्त जेल हैं। राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने कहा कि महिलाओं के लिए 18 जेल हैं, जिनमें 2,000 से अधिक महिला कैदी हैं।मंत्री ने सदन को बताया कि गर्भवती कैदियों या जिन कैदियों के साथ बच्चे हैं, उन्हें अच्छी चिकित्सा सुविधा दी जा रही है।मंत्री ने स्वीकार किया कि पुरुषों के लिए बनी जेल अत्यधिक भरी हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए नई जेल निर्मित की जा रही हैं और वर्तमान जेलों की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है।