Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारतीय टेस्ट क्रिकेट का भविष्य हैं पांड्या : अनिल कुंबले

अनिल कुंबले
अनिल कुंबले
Listen to this article

5 Dariya News

हैदराबाद , 07 Feb 2017

Last updated on: Feb 07, 2017, 00:00 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने मंगलवार को कहा कि हरफनमौला खिलाड़ी भारतीय टेस्ट क्रिकेट के भविष्य के खिलाड़ियों में से एक हैं। बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रहे एकमात्र टेस्ट मैच से ठीक पहले कुंबले ने कहा कि इसीलिए टीम में संतुलन बनाए रखने के लिए पांड्या को शामिल करना अहम है।23 वर्षीय पांड्या को अभी टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करना है, हालांकि वह हालिया श्रृंखलाओं में लगातार भारतीय टीम के साथ रहे हैं।
कुंबले ने कहा, "पांड्या को हम टीम में इसलिए साथ रख रहे हैं, क्योंकि उनमें टेस्ट क्रिकेट में भी हरफनमौला भूमिका अदा करने की काबिलियत है।
यह कम ही देखा जाता है कि कोई 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करे और मध्य क्रम में अच्छी बल्लेबाजी भी कर ले।"भारत के सबसे सफल स्पिन गेंदबाज कुंबले ने आगे कहा, "बांग्लादेश ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया, भले परिणाम उनके पक्ष में नहीं रहे। बांग्लादेश में कुछ बेहतरीन हरफनमौला खिलाड़ी हैं, जिनकी बदौलत वे भारत को अच्छी चुनौती दे सकते हैं।"
सलामी जोड़ी को लेकर भारत की चिंता के बारे में कुंबले ने कहा, "सलामी जोड़ी को लेकर अब कोई चिंता नहीं है। मुरली विजय और लोकेश राहुल ने बीती टेस्ट श्रृंखला में अच्छा किया है। विपरीत परिस्थितियों में हमें एक वैकल्पिक सलामी बल्लेबाजी की जरूरत होगी, जिसकी कमी अभिनव मुकुंद पूरा करेंगे।"कुंबले ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ बीती टेस्ट श्रृंखला में मिली भारत की जीत के लय को आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली श्रृंखला तक कायम रखने की होगी।




 

Tags: Anil Kumble

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD