Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पारी में 10 विकेट लेने का मौका मुझे किसी ने दिया नहीं था : अनिल कुंबले

अनिल कुंबले
अनिल कुंबले
Listen to this article

5 Dariya News

हैदराबाद , 07 Feb 2017

Last updated on: Feb 07, 2017, 00:00 IST

भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने 18 साल पहले आज ही के दिन (7 फरवरी) टेस्ट की एक पारी में 10 विकेट लेने का कारनामा किया था और उनका कहना है कि उन्हें यह मौका किसी से मिला नहीं था। कुंबले ने मंगलवार को कहा कि क्रिकेट में इस 'दुर्लभ' उपलब्धि को हासिल करना उनके लिए गर्व की बात है।कुंबले ने सात फरवरी, 1999 को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी पारी में 74 रन देकर 10 विकेट चटकाए थे, जिसकी बदौलत भारत यह मैच 212 रनों से जीतने में सफल रहा था।
बांग्लादेश के खिलाफ नौ फरवरी से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से ठीक पहले भारतीय टीम के कोच कुंबले ने कहा कि यह एक अनूठी उपलब्धि थी।कुंबले ने कहा, "जब मैं ड्रेसिंग रूम में बैठा था तो मुझे यह बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि मैं 10 विकेट चटकाने वाला हूं।"उन्होंने कहा, "क्रिकेट की इस दुर्लभ घटना की वर्षगांठ मनाना अच्छा है, लेकिन यह क्रिकेट की किसी अन्य घटना जैसा ही है। यह अगले दिन या 10 वर्ष बाद कभी न कभी दोहराई जाएगी। मुझे नहीं लगता कि किसी ने मुझे यह कारनामा करने का मौका दिया।"



 

Tags: Anil Kumble

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD