Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

सीजीसी झंजेडी के छात्रों ने लोगों को डिजीटल भुगतान के लाभ बारे अवगत करवाया

70 प्रतिशत गांवों के लोग और 50 फीसदी दुकानदार डिजीटल भुगतान से डरते हैं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 05 Feb 2017

Last updated on: Feb 05, 2017, 00:00 IST

आज भी ग्रामीण और छोटे कस्बों में रहने वालों को डिजीटल और आनलाईन भुगतान करने की जमीनी स्तर पर पूरा तरह जानकारी नहीं है। जिस कारण इन स्थानों के बहुत से निवासी आनलाइन अथवा डिजीटल भुगतान के तरीके पता न होने के कारण भी इसके उपयोग से डरते हैं। इसलिए आम लोगों को डिजीटलीकरण संबंधी अवगत करवान के लिए छात्रों ने यह प्रयास किया, जो काफी सफल रहा। उक्त बातें चंडीगढ़ गु्रप आफ कालेजिस के झंजेडी कालेज के छात्रों को द्वारा चुन्नी, झंजेडी, लांडरां, बडाली सहित आस पास के गावों के निवासियों सहित फतेहगढ़ साहिब के विभिन्न कस्बों में जाकर लोगों को इंटरनेट के माध्यम से अथवा बिना इंटरनेट भुगतान के तरीके समझाने के लिए चार दिवसीस फील्ड वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस चार दिवसीय वर्कशाप दौरानन छात्रों ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आज के समय में आनलाइन होने वाली ठगी संंबंधी भी लोगों को अवगत करवाते हुए इस संबंधी सुरक्षा के जरूरी नुक्ते भी समझाए। इसके अलावा छात्रों ने इन क्षेत्रों की दुकानों पर जाकर दुकानदारों को भारत सरकार द्वारा कैशलेस की गई स्कीमों बारे भी जानकारी दी गई।इस प्रयास में भाग लेने छात्रों द्वारा एकत्र की जानकारी का निचोड शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि शहर के निवासियों के मुकाबले गांव और कस्बों के 50 प्रतिशत से भी कम दुकानदार डिजीटल भुगतान संबंधी बेहद कम जानकारी रखते हैं। 

जबकि इनमें से 70 फीसदी दुकानदार डिजीटल भुगतान को अच्छा समझते हुए इस तरह के भुगतान के तरीकों का उपयोग करने से डरते हैं। इसके अलावा यहां के निवासियों में से 30 प्रतिशत ही डिजीटल भुगतान के तरीकों को आसान समझते हैं जबकि 70 फीसदी आनलाइन होने वाली ठगी की खबरों का हवाला देते हुए इस तरह के भुगतान से डरते हैं। छात्रों के अनुसार उन्होंने लोगों के डर निकालने के लिए डिजीटल भुगतान के तरीके विस्तारपूर्वक समझाते हुए उन्हें जरूरी सुरक्षा संबंधी भी पूरी जानकारी दी जिसके बाद नतीजा बिल्कुल बदलते हुए 80 फीसदी लोग डिजीटल भुगतान करना शुरू कर गए। इसके साथ ही दुकानदारों ने भी नोटबंदी के चलते नवंबर और दिसंबर में उनके कारोबार में नुकसान होने की जानकारी देते हुए भविष्य में डिजटलीकरण होने के तरीके अपनाने शुरू कर दिए। इसके अलावा पेटीएम और एसबीआई बडी डिजटलीकरण के तरीके सबसे अधिक उपयोग वाले तरीके रहे।इस अवसर पर सीजीसी गु्रप के प्रेसिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि झंजेडी कालेज की स्थापना के पहले दिन से ही छात्रों को विश्व स्तरी शिक्षा और विश्व व्यापी नौकरियां प्रदान करने के लक्ष्य के साथ साथ्ज्ञ उन्हें एक अच्छा नागरिक बनाने का लक्ष्य भी साधा गया था। इस लक्ष्य को पूरा करते हुए इस प्रयास में छात्रों ने मैनेजमेंट की देखरेख में लोगों के लिए इस फील्ड वर्कशाप का अयोजन किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा।

 

Tags: CGC Jhanjeri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD