Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मायावती की सपा-कांग्रेस व भाजपा को वोट न देने की अपील

मायावती
मायावती
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बरेली , 04 Feb 2017

Last updated on: Feb 04, 2017, 00:00 IST

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को यहां सपा-कांग्रेस और भाजपा पर जमकर हमला बोला। तुलसीनगर मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती ने सपा-कांग्रेस गठबंधन और भाजपा को वोट न देने की अपील की।मायावती ने कहा, "सपा की सरकार में रिकॉर्डतोड़ दंगे हुए हैं। इनकी सरकार में भू माफियाओं का राज चलता है। सपा सरकार में लोग आतंक में रहते हैं। जबकि, भाजपा के पास तो कोई चेहरा ही नहीं है। जबकि भाजपा मुख्यमंत्री पद के लिए किसी को प्रोजेक्ट करने के लायक नहीं है।"उन्होंने कहा, "सपा में गुंडागर्दी की सरकार चलती है। यहां कोई भी शख्स ईमानदारी से काम नहीं कर सकता है। सपा के भूमाफिया लोगों की जमीन पर कब्जा करते हैं। दुष्कर्म, अपहरण, हत्या जैसी घटनाएं सैकड़ों की संख्या में होती है। इनसे सुरक्षित होने के लिए बसपा ही एक रास्ता है।"उन्होंने कहा कि जनता बसपा को जिताने का मन बना चुकी है। उन्होंने जनता से अपील की कि वह बाबा साहब अंबेडकर और कांशीराम का सपना साकार करे। साथ ही उन्होंने जनता को विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत भी बताई।

बसपा अध्यक्ष ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, "भाजपा ने सरकार बनने के बाद केवल एक काम ही किया है। अपने चहेते पूंजीपतियों को पहले से ज्यादा धनवान बना दिया है। प्रधानमंत्री मोदी के लगभग पौने तीन साल के कार्यकाल के दौरान लिए गए फैसलों की वजह से प्रदेश के मजदूर, किसान, गरीबों आदि में काफी गुस्सा व्याप्त है। इसी वजह से पार्टी उप्र में किसी मुख्यमंत्री उम्मीदवार को नहीं उतार रही है।"उन्होंने कहा कि गौरक्षा संस्कृति के नाम पर अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। दलित और अल्पसंख्यकों का भाजपा में उत्पीड़न हो रहा है।मायावती ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने नोटबंदी करने से पहले अपने लोगों का कालाधन ठिकाने लगा दिया था। उन्होंने ये भी नहीं बताया है कि नोटबंदी के बाद कितना कालाधन इकट्ठा किया गया है और कितनों को सजा दी गई है। इससे साफ है कि अपने वादों से ध्यान हटाने के लिए यह फैसला लिया गया था।"मायावती ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा, "पार्टी ने आजादी के बाद उप्र में लगभग 37 वर्षो और केंद्र में 54 सालों तक राज किया है। अब ये पार्टी अपने उसूलों को ताक पर रखकर अराजक, भ्रष्ट पार्टी सपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है।"उन्होंने कहा कि अब जनता को फैसला लेना है कि क्या वह अब दागी, भ्रष्ट पार्टी को वोट देगी या ऐसी पार्टी को जो पूरी तरह से बेदाग है।

 

Tags: MAYAWATI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD