Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

संगठित भ्रष्टाचार का कोड नाम है सगत दर्शन: बाजवा

संगत दर्शन कार्यक्रम पर बादल का भंडाफोड़ करने के लिए कांग्रेस ने अपना आर.टी.आई का रास्ता

प्रताप सिंह बाजवा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज(रणजीत सिंह धालीवाल)

चंडीगढ़ , 20 Nov 2013

Last updated on: Nov 20, 2013, 00:00 IST

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि आर.टी.आई के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त की जानकारी ने कांग्रेस पार्टी के दावे को साबित कर दिया है कि संगत दर्शन कार्यक्रम सिर्फ एक ड्रामा है और आम लोगों को धोखा देने की कोशिश का हिस्सा है। बाजवा ने कहा है कि इस बारे में जानकर बहुत हैरानी हुई कि मुख्यमंत्री कार्यालय के पास संगत दर्शन कार्यक्रम के बारे मे कोई जानकारी नहीं है। वास्तव में मुख्यमंत्री द्वारा विकास कार्यों के लिए बांटी जाने वाली ग्रांटें असल में केन्द्र सरकार द्वारा दी जाती ग्रांटों व राज्य के योजनाबद्ध खर्चे का हिस्सा हैं। कांग्रेस सरकार के वक्त इन ग्रांटों को बांटने का काम पंचायत सचिव स्तर और अधिक से अधिक ब्लाक विकास अफसरो द्वारा किया जाता था। बादल ने संगत दर्शन के दौरान १९९७ से २००२ के मध्यम ६०० करोड़ रुपए से अधिक के फंड बांटे, जिसको कैग की रिपोर्ट में फंडों की बर्बादी बताकर गंभीर नोटिस लिया गया। बावजूद इसके कोई शिक्षा न लेते हुए बादल ने २००७ में सत्ता हासिल करने के बाद यह कार्यक्रम शुरू कर दिया। यदि संगत दर्शन कार्यक्रम इतने सफल होते, तो फिर क्यों उनकी पार्टी २००२ में विधानसभा चुनाव हारती। 

बाजवा ने कहा कि बादल द्वारा किए जाने वाले संगत दर्शन कार्यक्रम पंजाब के लोगों की बेइज्जती है, जिनको अपने अधिकार की बजाय बादल के सामने भीख मांगने को मजबूर होना पड़ता है। उन्होने कहा कि विकास प्रोजेक्टों के लिए बने फंडों को गांवों व शहरो में बांटते फिरते बादल पब्लिक फंडों को बबार्द कर रहे हैँ। यदि किसी गांव को सडक़ों के निर्माण के लिए १० लाख रुपए की जरूरत है, तो बादल उसको सिर्फ २ लाख रुपए का चैक देकर बाकी आते भविष्य में देने का लारा लगा देते हैं। यही कारण है कि पंजाब के गांव विकास के मामले में पिछड़ रहे हैं। क्योंकि जिन उद्देश्यों के लिए फंड दिए जाते हैं, उनके लिए बरते नहीं जाते। प्रदेश कांग्रेस प्रधान ने कहा कि उनके कार्यालय ने तीन आधारों पर आर.टी.आई कानून के तहत जानकारी मांगी थी, जिसमें पहला संगत दर्शन कार्यक्रमों के लिए वित्तीय साधन, दूसरा राज्य सरकार द्वारा ग्रांटों को बांटने का आधार और तीसरा कि कैसे राज्य सरकार संगत दर्शन कार्यक्रम के तहत दिए फंड में सही उपयोग सुनिश्चित कर सकती है, यदि मुख्यमंत्री कार्यालय को फंडों के दुरुपयोग की कोई शिकायत मिलती है। आर.टी.आई को प्रदेश कांग्रेस के आर.टी.आई सैल के चेयरमैन पूर्व आई.ए.एस. अफसर आर.आर. भारद्वाज ने दायर किया था। आर.टी.आई एक्ट के तहत मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया है कि सिर्फ कानून के तहत मात्र वही जानकारी देनी जरूरी है, जो मौजूद है और पब्लिक अथॉरिटी द्वारा की गई है या उसके कंट्रोल में है, आर.टी.आई एक्ट के तहत जानकारी पैदा करना या उसको जुटाना या निवदेनकर्ता द्वारा दर्शाई समस्या का हल करना या गैर जरूरी सवालों का जवाब देना आवश्यक नहीं है।

बाजवा ने कहा कि कैसे मुमकिन है कि मुख्यमंत्री कार्यालय के पास बादल के फैलोशिप कार्यक्रम, जिस बारे में वह दावा करते हैं, के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा है कि वर्तमान सरकारी स्तर पर संगत दर्शन नाम का कोई कार्यक्रम नहीं है। उन्होंने कहा कि इन ग्रांटों को जिलाधीशों ने बलाक विकास अफसरों के माध्यम से बांटना होता है। बादल न सिर्फ विकास कार्यों का लाभपात्रों तक पहुंचाने के लिए आम वितरण  प्रणाली में दखल दे रहे हैँ, बल्कि अपने सियासी फायदे के लिए जिला प्रशासन का समय भी बर्बाद कर रहे हैं। वह यह कहने पर माफी मांगते हैं कि गांवों की पंचायतों को अकली दल के हलका इंचार्जों मर्जी के बिना एक पैसा भी नहीं दिया गया, जो मशहूर जिले के गांवों के सरपंचों व मंत्री के समक्ष दलाल का काम करते हैं। यह एक संगठित नेटवर्क है और ऐसे में संगत दर्शन को संगठित भ्रष्टाचार का नाम देना गलत न होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब बढिय़ा तरीके से विकास करता, यदि बादल सरकार सिविल प्रशासन को विकास कार्यों के लिए योजना बनाने व उस पर अमल करने देती। बीती कांग्रेस सरकारों में जिला अथॉरिटियों व गांवों की पंचायतों को विकास प्रोजेक्ट तैयार करने की आजादी दी गई थी।

 

Tags: partap singh bajwa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD