Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

पंजाब में लोकतंत्र का मंदिर भी अब सुरक्षित नहीं : प्रताप सिंह बाजवा

Partap Singh Bajwa, Congress, Punjab Congress, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Mar 2026

Last updated on: Mar 06, 2026, 16:53 IST

पंजाब कांग्रेस लेजिस्लेचर पार्टी की एक मीटिंग सेक्टर-1, चंडीगढ़ में नेता प्रतिपक्ष की अध्यक्षता में हुई, जिसमें आज आम आदमी पार्टी के विधायकों और मंत्रियों, बैंड बजाने वालों और कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा बिल्डिंग के परिसर के अंदर विरोध प्रदर्शन किया। पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "पंजाब को पहले आम आदमी के लिए असुरक्षित बनाया गया, अब लोकतंत्र का मंदिर, विधानसभा भी सुरक्षित नहीं है।

बिना पास और बिना किसी प्रक्रिया का पालन किए, बिना इजाज़त के सामान के साथ अनजान लोगों को विधानसभा में घुसने देना सुरक्षा में एक चौंकाने वाला उल्लंघन है।" उन्होंने आगे कहा, "यह लापरवाही भरा काम पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की कानून-व्यवस्था पर अपनी पूरी नाकामी से ध्यान हटाने की हताशा को दिखाता है।"

उन्होंने कहा, "जब विधानसभा ही खतरे में है, तो आम पंजाब के लोग किस सुरक्षा की उम्मीद कर सकते हैं?" बाजवा का कहना है कि आम आदमी पार्टी आज वही काम कर रही है जिसको पहले ये गलत बताते थे। भगवंत मान सरकार पंजाब को बर्बादी की ओर लेकर जा रही है। इन्होंने पंजाब की जनता के लिए कोई काम नहीं किया।

अगर सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखा जाए, तो आम आदमी पार्टी द्वारा इसका घोर उल्लंघन किया गया है। इसका मतलब है कि विधानसभा नियमों के प्रावधानों का पूरी तरह से उल्लंघन किया गया है क्योंकि आज पंजाब विधानसभा का बजट सेशन है। बताया जा रहा है कि इस प्रदर्शन को चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन या पंजाब विधानसभा के स्पीकर ने मंज़ूरी नहीं दी थी। 

कांग्रेस का कहना है कि ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं है और गवर्नर के आने से पहले ऐसा करना सिक्योरिटी में सेंध है और इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए कि प्राइवेट लोगों को विधानसभा में एंट्री पास किसने जारी किए। इसके बाद दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए।

 

Tags: Partap Singh Bajwa , Congress , Punjab Congress , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD