Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राहुल गांधी का लंबी में जोरदार स्वागत, कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में समयबद्ध तरीके से गरीबों व दलितों को जमीन, नौकरियां देने का किया वायदा

मुफ्त मैडिकल ईलाज मुहैया करवाने, नशों का अंत करने हेतु नए कानून लाने का ऐलान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंबी , 02 Feb 2017

Last updated on: Feb 02, 2017, 00:00 IST

ए.आई.सी.सी. उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने वीरवार को बादल के मजबूत आधार वाले लंबी में तूफान लाते हुए, कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कांगे्रस की सरकार बनने पर दो महीनों के भीतर दलितों व गरीबों को जमीनें मुहैया करवाने, तीन माह के अंदर बेरोजगार गरीबों को नौकरियां देने के साथ, समयबद्ध तरीके से कांगे्रस मैनिफैस्टो को लागू करने का ऐलान किया।यहां खचाखच भरे मानसिंह स्टेडियम में विशाल रैली को संबोधित करते हुए, राहुल ने राज्य का कार्यभार संभालने के एक माह के भीतर चिट्टे का अंत करने के अलावा, उजड़ चुके उद्योगों को दोबारा खड़ा करने के वायदे के साथ पंजाब में कांगे्रस के प्रचार का समापन किया।ए.आई.सी.सी उपाध्यक्ष नशाखोरी का अंत करने हेतु एक नया कानून लाने और नशे के व्यापारियों व भ्रष्ट व्यक्तियों की संपत्तियों को जब्त करने का ऐलान किया, जिन्होंने पंजाब की एक पूरी युवा पीढ़ी को तबाह कर दिया है।इस दौरान क्षेत्र में प्रदूषण व जाली कीटनाशकों पर रोक न होने के चलते कैंसर व अन्य भयानक बीमारियों के प्रसार पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए, राहुल गांधी ने राज्य में सभी बीमारियों के पीडि़तों को मुफ्त मैडिकल ईलाज मुहैया करवाने के लिए एक नया कानून लाने के अलावा, प्रभावितों के ईलाज व उनकी संभाल के लिए एक विश्वस्तरीय कैंसर इंस्टीच्यूट स्थापित करने का वायदा किया।

राहुल ने श्री गुरू नानक देव जी के सब तेरा के सिद्धान्त का जिक्र किया, जिन पर पंजाबियों की जड़ें जमी हुई हैं और सुखबीर बादल ने इन्हें सब मेरा में बदल दिया है। जिस पर, राहुल ने राज्य में सांप्रदायिक भाईचारे व शांति के साथ-साथ पंजाबियत के असली भावना को वापिस लाने संबंधी अपना वायदा दोहराया। राहुल ने कहा कि जहां लंबी में प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे, कांगे्रस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कैप्टन अमरेन्द्र सिंह पंजाब में काम करेंगे, वहीं पर वह खुद लोकसभा में राज्य के अहम मुद्दों को उठाएंगे।राहुल ने लोगों से, जिन्होंने बीते दस सालों के दौरान माफियाओं व भ्रष्टाचार के जरिए उनकी जिंदगियों को बर्बाद करने वाले बादलों को देखा है, अकालियों से आम आदमी पार्टी की ओर बढ़ते हुए राज्य को एक कट्टरपंथी विचार से दूसरी कट्टरपंथी सोच में पहुंचाने के खिलाफ चेतावनी दी। राहुल ने कहा कि उग्र ताकतें एक बार फिर से पंजाब में अपना सिर उठाने की कोशिश कर रही हैं और आप नेता अरविंद केजरीवाल उनकी सहायता कर रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने मौड़ बम बलास्ट का जिक्र किया, जो घटना केजरीवाल के एक के.सी.एफ कमांडो के घर रुकने के कुछ ही दिनों के बाद सामने आई है।

वहीं पर, कैप्टन अमरेन्द्र अपने संबोधन में बादलों व केजरीवाल पर पंजाब को हिंसा व तनाव के नाजुक हालातों में धकेलने के लिए बरसे। उन्होंने कहा कि जहां केजरीवाल अपनी कट्टरपंथी सोच के साथ उग्रवाद को बढ़ावा दे रहे हैं, वहीं पर बादल राजनीतिक हितों के लिए धर्म को बेच रहे हैं, जैसे इन्होंने 1970 में पटियाला में किया था। जिस पर, कैप्टन अमरेन्द्र ने कहा कि उन्हें यकीन है कि ताजा जांच में प्रकाश सिंह बादल बरगाड़ी में धार्मिक बेअदबी की घटना की शामिल पाए जाएंगे और वायदा किया कि वह बादल को जेल में डाल देंगे।कैप्टन अमरेन्द्र ने इन चुनावों को पंजाब व इसके बच्चों के भविष्य के लिए वोट करार देते हुए, लोगों से बादलों व केजरीवाल को दिखाने की अपील की कि पंजाबी इनकी कट्टरपंथी व उन्हें बांटने वाली राजनीति को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाबी इससे पहले उग्रवाद के चलते कई दर्दनाक नुक्सान झेल चुके हैं और अब शांति व ऐकता के साथ जीना चाहते हैं।प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष ने लंबी के लोगों से मुख्यमंत्री को इनकी जिंदगी का सबक सिखाने के साथ-साथ भविष्य के सभी मुख्यमंत्रियों को शिक्षा देने लिए उन्हें समर्थन देने की अपील की, ताकि कोई भी अपने माफियाओं व धार्मिक आधार पर लोगों को बांटने के जरिए उनकी भावनाओं व जिंदगियों के साथ खेलने की हिम्मत न कर सके। 

उन्होंने भरोसा व्यक्त किया कि जलालाबाद व मजीठा में अकाली नेताओं को भारी हार मिलेगी, जहां से क्रमश: सुखबीर बादल व बिक्रम सिंह मजीठिया अपने राजनीतिक करियर को बचाने के लिए लड़ रहे हैं।कैप्टन अमरेन्द्र ने मौजूद भीड़ से सवाल पूछा कि उनमें से कितनो को प्रकाश सिंह बादल को उनकी इज्जत बचाने के लिए कॉल आई है, और इस पर कई हाथ खड़े हुए देखकर, उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बादलों व उनके पिट्ठुओं को को माफ नहीं किया जाएगा।उन्होंने दयाल सिंह कोलियांवाली (एस.जी.पी.सी मैंबर), सतिंदरजीत सिंह मंटा व तेजिंदर सिंह मिड्डूखेड़ा सहित बादलों के भ्रष्ट पिट्ठुओं व ओ.एस.डीज को जेल भेजने का अपना वायदा दोहराया, जिन्होंने अपने आकाओं के इशारों पर लोंगों को प्रताडि़त किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने लोगों के उत्साह बीच कहा कि यदि बादल अपने दावों के मुताबिक वास्तव में इनके गुनाहों से अनजान हैं, तो वह मुख्यमंत्री बने रहने के काबिल नहीं हैं।

कैप्टन अमरेन्द्र राज्य में नशे के रैकेट में शामिल व्यक्तियों पर भी बरसे और कहा कि सत्ता में आने के बाद वह इनमें से किसी को भी नहीं बख्शेंगे।इससे पहले, प्रदेश कांगे्रस उपाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी लोगों से शांति व स्थिरता के लिए वोट देने की अपील की, जो कैप्टन अमरेन्द्र के नेतृत्व में सिर्फ कांग्रेस ही राज्य को प्रदान कर सकती है।दिल्ली के विधायक कर्नल दविंदर शेरावत ने भी भीड़ को संबोधित किया ओर उन्हें केजरीवाल के धोखे व झूठों के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल एक बिजनेसमैन व झूठे व्यक्ति हैं, जिनका एकमात्र उद्देश्य अपने लिए दौलत इकट्ठी करना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग आप सरकार को झेलकर थक चुके हैं और वे केजरीवाल को राज्य पर शासन करने के लिए चुनकर पछता रहे हैं।

 

Tags: Rahul Gandhi , Amarinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD