Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

नरेंद्र मोदी ने भ्रष्ट प्रकाश सिंह बादल के साथ तुलना करके वाजपेयी का अपमान किया : गुरप्रीत सिंह वड़ैच

प्रधानमंत्री पाक खतरा बताकर शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन को हार से नहीं बचा सकते, भाजपा रैली पंडाल को भरने के लिए बाहर से भीड़ को लाया गया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Jan 2017

Last updated on: Jan 29, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने आज सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तुलना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निंदा और इसे राजनीतिज्ञों के एक अलग वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले वाजपेयी का बड़ा अपमान करार दिया।आम आदमी पार्टी के राज्य संयोजक गुरप्रीत सिंह वड़ैच ने एक बयान में कहा कि कोटकपुरा में अपनी रैली के दौरान मोदी ने शिरोमणि अकाली दल-भाजपा सरकार द्वारा पिछले दस वर्षों के दौरान भ्रष्टाचार और गैर-सरकारी कामों को जायज ठहराया।वड़ैच ने कहा कि नशा और अवैध खनन माफिया ने बादल सरकार के दौरान अपनी जड़ें फैलाई हैं और भाजपा की सरकार में भागीदार होने से भाजपा गलत प्रथाओं में शामिल थी।उन्होंने मोदी को याद दिलाया कि भाजपा को 2014 में भाजपा मंत्रियों द्वारा भ्रष्टाचार के व्यापक प्रसार  की वजह से  सभी मंत्रियों को बदलना पड़ा था। 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी नशे व अवैध खनन को गंभीर खतरा मानकर उसके खिलाफ विरोध नहीं किया बल्कि सुखबीर बादल और बिक्रम मजीठिया के कुकर्मों को एक कवर प्रदान किया है।उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग मोदी द्वारा दिए गए तर्क को नहीं मानेंगे कि अगर अकाली-भाजपा गठबंधन सत्ता में नहीं होगा, तो पाकिस्तान से खतरा हो सकता है।उन्होंने कहा कि मोदी ने कुछ महीने पहले एक झूठा खतरा बनाया था और बॉर्डर के आस-पास के गांवों को खली करने के लिए निवासियों को मजबूर किया था। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग पाकिस्तान को कई बार अपनी हिम्मत दिखा चुके हैं। आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री की  रैली में बाहर से भीड़ बुलाई है क्योंकि प्रधानमंत्री जालंधर में अपनी अंतिम रैली के दौरान कम उपस्थिति देख परेशान थे।

 

Tags: Gurpreet Ghughi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD