Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

 

आम आदमी पार्टी द्वारा नोटबन्दी के विरुद्ध राज्य-स्तरीय प्रदर्शन

नोटबन्दी लागू होने के पश्चात् सरकार के पास एकत्र हुए काले धन के आंकड़े सार्वजनिक करने की आम आदमी पार्टी ने की मांग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 18 Feb 2017

Last updated on: Feb 18, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को पंजाब में विभिन्न स्थानों पर मोदी सरकार के नोटबन्दी के निर्णय के विरुद्ध रोष प्रदर्शन किए। आम आदमी पार्टी ने केन्द्र सरकार से कहा कि देश में नोटबन्दी लागू होने के पश्चात् उसके पास जितना भी काला धन एकत्र हुआ है, वह उसके सभी आंकड़े सार्वजनिक करे।यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में आम आदमी पार्टी के राज्य संयोजक गुरप्रीत सिंह वड़ैच ने कहा कि नोटबन्दी के कारण आम जनता को जितनी भी परेशानियों का सामना करना पड़ा व पड़ रहा है, उनके लिए केवल प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ही ज़िम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि नोटबन्दी के कारण सभी किसानों, बड़े व्यापारियों व छोटे कारोबारियों सभी को बैंकों के बाहर लम्बी पंक्तियों में खड़े होना पड़, जिसके कारण उनके कारोबार बर्बाद हो कर रह गए।गुरप्रीत सिंह वड़ैच ने मोदी से प्रश्न किया कि उन्होंने तो यह कहा था कि काला धन जमा करने वालों रातों की नींद उड़ जाएगी तथा आम आदमी शांतिपूर्ण जीवन बिताएगा परन्तु केन्द्र सरकार के इस कदम से तो आम आदमी का जीवन पूर्णतया पटरी से उतर कर रह गया है। 

उन्होंने पूछा,‘‘क्या प्रधान मंत्री यह समझते हैं कि बैंकों के बाहर खड़े यह किसान, प्रचून विक्रेता, दिहाड़ीदार व आम लोग सभी भ्रष्ट हैं?’’वड़ैच ने कहा कि भ्रष्टाचार का ख़ात्मा करने हेतु केवल भ्रष्टों को ही निशाना बनाया जाना चाहिए परन्तु प्रधान मंत्री मोदी तो विजे माल्या जैसे अरबपतियों के ऋण माफ़ करने में व्यस्त हैं। यहां वर्णनीय है कि माल्या का 1,200 करोड़ रुपए का ऋण माफ़ किया गया है।आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि सरकार के इस ‘तुग़लकी फ़रमान’ के कारण देश भर में 150 से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु हो गई परन्तु मोदी ने उस जानी नुक्सान संबंधी कभी एक शब्द तक नहीं कहा। उन्होंने कहा कि यदि कहीं मोदी ने अपनी ग़लती का अहसास करके अपना निर्णय ले लिया होता, तो लोग बिना मतलब की परेशानियों से बच सकते थे।वड़ैच ने कहा कि कारोबारियों व बड़े व्यापारियों के अतिरिक्त किसानों को भी अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ा क्योंकि उनके पास बीज व खाद तक ख़रीदने के लिए नगद धन नहीं था। मोदी ने अपने निर्णय से व्यापार, कृषि व अन्य सभी कारोबार बर्बाद करके रख दिए हैं।

 

Tags: Gurpreet Ghughi , AAP PUNJAB , PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD