Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

दहशतगर्दों, अपराधियों के साथ संबंधों के बारे में झूठे आरोपों संबंधी आम आदमी पार्टी द्वारा कांग्रेस एवं शिरोमणी अकाली दल-भाजपा की निंदा

अपराधियों के संबंध कांग्रेस व शिरोमणी अकाली दल के साथः गुरप्रीत सिंह वड़ैच

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 17 Feb 2017

Last updated on: Feb 17, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने आज कांग्रेस एवं शिरोमणी अकाली दल - भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को रद्द कर दिया, जिनमें कहा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के सदस्यों के अपराधियों एवं दहशतगर्दों के साथ संबंध हैं तथा ‘आप’ ने यह भी आरोप लगाया कि नाभा जेल-काण्ड के मुख्य आरोपी सहित अपराधियों को शरण दी है।आम आदमी पार्टी के राज्य संयोजक गुरप्रीत सिंह वड़ैच ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की यह आदत बन चुकी है कि पंजाब में चाहे कुछ भी घटित हो जाए, वह ‘आप’ का नाम ले देते हैं; जबकि आम आदमी पार्टी बार-बार यह स्पष्ट कर चुकी है कि आम आदमी पार्टी का कोई भी नेता किसी भी समाज-विरोधी गतिविधि में शामिल नहीं है। वड़ैच के साथ पार्टी के राज्य सचिव गुलशन छाबड़ा तथा मीडिया प्रकोष्ठ के सहायक-कोआर्डीनेटर मनजीत सिंह सिद्धु भी मौजूद थे।उन्होंने कहा नाभा जेल तोड़ कर भागने वाला मुख्य आरोपी गुरप्रीत सेखों कांग्रेस के परिवार से संबंधित है तथा सेखों के सहयोगी विक्की गौन्दर को अपराध जगत में एक कांग्रेसी नेता लेकर आया था। उन्होंने कहा कि यह बात तो रेकार्ड पर है कि इन अपराधियों के पारिवारिक सदस्यों ने कांग्रेस पर उनके बच्चों को गुमराह करने के आरोप लगाए थे। 

उन्होंने ऐसे आरोपों की निंदा की कि आम आदमी पार्टी के किसी नेता ने कभी इन अपराधियों को शरण दी थी। उन्होंने दृढ़तापूर्वक कहा कि आम आदमी पार्टी का कोई भी पदाधिकारी कभी किसी अपराधी को शरण देने के मामले में शामिल नहीं रहा।उन्होंने भाजपा के राज्य अध्यक्ष विजय सांपला द्वारा लगाए गए अर्थहीन आरोपों की सख़्त निंदा करते हुए कहा कि पंजाब में अपराधियों व दहशतगर्दों को वास्तव में कांग्रेस व शिरोमणी अकाली दल ने जन्म दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सब कुछ स्पष्ट कर देगी। उन्होंने कहा कि इससे शिरोमणी अकाली दल-भाजपा गठबंधन व कांग्रेसी नेताओं की निराशा झलकती है।वड़ैच ने आलूओं की कीमतें गिरने पर चिन्ता प्रकट करते हुए मांग की कि आलू उत्पादकों के हितों की रक्षा हेतु आलूओं की ख़रीद मार्कफ़ैड द्वारा नैफ़ेड की ओर से भी की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि केन्द्र सरकार को आलू उत्पादकों को माल-भाड़े पर सबसिडी देनी चाहिए, ताकि किसान अपनी फ़सलें अन्य राज्यों व देशों को भेज सकें।

आम आदमी पार्टी के संयोजक ने कहा कि 1984 में सिक्खों की नसलकुशी से संबंधित मामलों की जांच हेतु प्रधान मंत्री द्वारा कायम की गई विशेष जांच टीम फ़िज़ूल सिद्ध हुई है तथा इसका उपयोग सिक्खों का कत्लेआम करने में सम्मिलित रहे कांग्रेसी व भाजपा नेताओं व अन्य अपराधियों को ‘क्लीन चिट’ देने हेतु की गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने इस मामले की जांच हेतु पहले ही एक विशेष जांच टीम कायम कर दी थी परन्तु मोदी ने उसके स्थान पर ऐसी एक अन्य टीम का गठन कर दिया था। ऐसे कुल 59 मामलों में केवल 4 मामलों में ही आरोप-पत्र दाख़िल किए गए थे, जबकि 38 मामले बन्द कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुल 350 एफ़.आई.आरज़ की जांच ही नहीं की गई, जिनमें कांग्रेसी व भाजपा नेताओं के नाम दिए गए हैं।वड़ैच ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग के कार्य-निष्पादन से आम आदमी पार्टी पूर्णतया संतुष्ट है तथा शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव-प्रक्रिया संपन्न करवाने हेतु उन्होंने चुनाव आयोग को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रशासकीय स्तर पर आम आदमी पार्टी ने कुछ ग़लतियों को उजागर किया था तथा चुनाव आयोग ने उन सभी ग़लतियों को सकारात्मक ढंग से ठीक कर दिया था। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता चौकस थे तथा स्टरौंग रूमज़ की प्रशासकी सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कमी को वे सामने लाएंगे।

 

 

Tags: Gurpreet Ghughi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD