Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

बंगाला समुदाय उतरा रणजीत सिंह गिल के पक्ष में, एक एक वोट गिल को डालने का किया निर्णय

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खरड़ , 27 Jan 2017

Last updated on: Jan 27, 2017, 00:00 IST

विधान सभा हल्का खरड़ से अकाली भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह गिल द्वारा खरड़ हल्के को एक माडल हल्के के रूप में स्थापित करने की सोच पर पहरा देने वाले हल्का वासियों की संख्या में दिन प्रति दिन वृद्धि होती जा रही है। देरी से शुरू की गई चुनाव कैंपेनिंग में गिल अपनी साफ छवि और उंची सोच के चलते विपक्षी दलों के उम्मीदवारों को पीछे छोडते नजर आ रहे हैं। एक ओर जहां गिल द्वारा की जा रही नुक्कड बैठकों में भारी जनसमूह उनके पक्ष में हामी भरता नजर आ रहा है वहीं लगातार विभिन्न बिरादरियां, संस्थाएं आदि रणजीत गिल के पक्ष में आ रही हैं। इसी दौरान खरड के वार्ड नंबर 6 स्थित बंगाला बस्ती की बंगाला बिरादरी ने काउंसलर रणजीत सिंह नंबरदार के नेतृत्व में आयोजित इकट्ठ ने गिल को समर्थन देने और अपनी एक एक वोट गिल को डालने का वादा किया। इस अवसर पर गिल ने भी बंगाला बिरादरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य हल्के का चहुंमुखी विकास करते हुए यहां के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है। और इस लक्ष्य को सीट जीतने के बाद पूरा कर खरड़ निवासियों की एक एक मुश्किल का समाधान करेंगे।

इस अवसर पर केसर सिंह ने कहा कि रणजीत सिंह एक मेहनती और ईमानदार उम्मीदवार हैं और हल्के के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने गिल बारे कहा कि एक साफ सुथरी छवि के मालिक बहुत मिलनसार हैं और खरड़ का निवासी होने के नाते उन्हें हल्के की समस्याओं बारे पता है और एक डिवेल्पर होने के कारण उनके नेतृत्व में खरड़ को पंजाब का टाप हल्का बनाने में कोई कसर नहीं छोडेंगे।इस अवसर पर रणजीत गिल ने कहा कि वे क्षेत्र वासियों को मूलभूत सुविधाएं पहल के आधार पर उपलब्ध करवा उनका जीवन स्तर उंचा उठाएंगे। इस अवसर पर गिल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जीत के पश्चात उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में मैडिकल सुविधाएं, युवाओं के लिए उच्च स्तरीय शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के साथ साथ गांवों में भी सीवरेज सिस्टम के अलावा हल्के को पीने वाले दूषित पानी की दिक्कत से छुटकारा दिलाने के लिए कजौली वाटर वर्कस से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर दीन राम, हंस राज, बाबा भिंडी, सुभाष, शरीफ, पम्मी, राणा, टिक, केसर सिंह, बलकार सिंह, बहादर, राम आसरा, जैला, सोहना, जिंदर, दर्शन, रमेश, गुरजीत सिंह, साजन, पलवीत, रवि, सलीम आदि के अलावा भारी संख्या में समर्थक उपस्थित थे।

 

Tags: Ranjit Singh Gill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD