Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एन.आर.आईज़ को धमकाने वाले कैप्टन अमरेन्द्र को भगवन्त मान की चेतावनी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 23 Jan 2017

Last updated on: Jan 23, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी की चुनाव-प्रचार समिति के अध्यक्ष भगवन्त मान, जो कैनेडा से आए एन.आर.आईज़ का मनोबल ऊँचा उठाने हेतु आज यहां पहुंचे, ने एन.आर.आईज़ को धमकाने तथा उनके विरुद्ध अपशब्दों का प्रयोग करने वाले पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को चेतावनी दी।भगवन्त मान ने कहा कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को इस समय एक ओर तो अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के तीखे विरोध का सामना करना पड़ रहा है तथा दूसरी ओर उन्हीं की पार्टी के बाग़ी उनका खेल ख़राब करने पर तुले हुए हैं। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह अपनी वही निराशा अब एन.आर.आईज़ के विरुद्ध अपने ब्यान जारी करके निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा एन.आर.आईज़ के बीच कोई भी व्यक्ति बाहर का नहीं है, अपितु वे तो सभी आपके अपने ही भाई-बहन हैं।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि एन.आर.आईज़ ने पंजाब के विकास में प्रमुख भूमिका निभाई है तथा पहले कैप्टन अमरेन्द्र सिंह एवं सुखबीर सिंह बादल दोनों ही एन.आर.आईज़ को राज्य के विकास में अपना योगदान डालने का आह्वान किया करते थे। उन्होंने कहा कि एन.आर.आईज़ ने पाया है कि यदि वे अपना धन यहां पर लगाएंगे तो यहां की भ्रष्ट प्रणाली के कारण वह उन्हें सुरक्षित नहीं लगता। उन्होंने कहा कि बादल परिवार द्वारा संचालित भू-माफ़िया ने बहुत से एन.आर.आईज़ की ज़मीनों पर ग़ैर-कानूनी ढंग से कब्ज़े कर लिए हैं तथा उनके विरुद्ध झूठे आपराधिक मामले भी दर्ज करवा दिए हैं।

मान ने कहा कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने स्वयं कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के बादल परिवार से संबंधों की जांच की है जब उन्होंने लम्बी से अपने नामांकन-पत्र दाख़िल किए थे। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कभी बादलों के विरुद्ध आवाज़ बुलन्द नहीं की, जब भी उनके मंत्री मण्डल के सदस्यों एवं गुण्डों ने एन.आर.आईज़ की ज़मीनों-जायदादों पर कब्ज़े किए थे। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री तोता सिंह ने मोगा में एक एन.आर.आई की भूमि हड़प ली थी तथा बहुत से एन.आर.आईज़, जो अपनी ज़मीनें हड़प किए जाने के लिए अदालती मामले निपटने हेतु पंजाब आए थे, उन्हें या तो मरवा दिया गया या उनके विरुद्ध झूठे आपराधिक मामले दर्ज करवा दिए गए।उन्होंने कहा कि एन.आर.आईज़ अब घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं तथा उन्हें हर स्थान से बहुत बढ़िया अनुक्रिया प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग अब बादल सरकार के विरुद्ध अपना क्रोध निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि एन.आर.आईज़ को परेशान करने वाले बादलों की निंदा करने के स्थान पर कैप्टन अमरेन्द्र सिंह बादल परिवार द्वारा किए जा रहे कुप्रचार को ही बाकायदा एक पक्ष बन कर प्रेरित कर रहे हैं।

 

Tags: Bhagwant Mann

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD