Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कांग्रेस की राजनीति सिर्फ सत्ता के लिए : राजनाथ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

जबलपुर(आईएएनएस) , 19 Nov 2013

Last updated on: Nov 19, 2013, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि कांग्रेस सिर्फ सरकार बनाने के लिए राजनीति कर रही है। विपक्षी दल पर आरोप लगाने के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल हो रहा है, देशहित में सकारात्मक राजनीति होनी चाहिए। मध्य प्रदेश में भाजपा का प्रचार करने आए सिंह ने मंगलवार को जबलपुर में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, "देश में 55 वर्षो तक कांग्रेस की सत्ता रही है। इस दौरान एक ही परिवार की हुकूमत रही है, जो लोकतंत्र के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के शासनकाल में गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई व अपराध बढ़ा है। आतंकवाद, नक्सलवाद व अलगाववाद की समस्या नियंत्रण से बाहर हो गई है।" 

उन्होंने संप्रग सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि देश की सीमाएं सिकुड़ती जा रही हैं और अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की साख गिर रही है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की संस्थाएं भी कहने लगी हैं कि संप्रग सरकार के रहते हुए देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर नहीं लौट सकती है।उन्होंने कहा, "संप्रग सरकार के काल में विदेशी कर्ज बढ़ा है तथा राजकीय कोष व चालू खाता घाटा घटा है। जिसके कारण रुपये के मूल्य में गिरावट आई है तथा डलर मजबूत हुआ है। विदेशी पूंजी के साथ-साथ देश की पूंजी भी बाहर जा रही है। देश में निवेश का माहौल नहीं रह गया है। वर्तमान आर्थिक मॉडल के विकल्प के संबंध में विचार किया जाना चाहिए। इसका यह मतलब कतई नहीं निकाला जाए कि हम आधुनिकीकरण व भूमंडलीकरण के विरोधी हैं।"भाजपा अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह समय देश के लिए स्वर्णिमकाल था। उनके शासनकाल में चालू खाता सरप्लस में था। वाजपेयी पिछले पांच वर्षो से सक्रिय राजनीति से दूर हैं। इसके बावजूद वह सर्वमान्य नेता हैं। उन्होंने वाजपेयी को भारत रत्न देने की मांग का समर्थन किया। सिंह ने दावा करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में जीत की हैट्रिक बनाएगी। दिल्ली व राजस्थान में भी पार्टी जीत कर सरकार बनाएगी।

 

Tags: rajnath singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD