Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डोडा के समर्थन ने अकालियों के साथ-साथ भाजपा का भी असली चेहरा किया नंगा - भगवंत मान

डोडा का नामजदगी भरना और वापिस लेना सिर्फ अकाली-भाजपा का था नाटक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Jan 2017

Last updated on: Jan 21, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने अबोहर के शराब कारोबारी शिव लाल डोडा की तरफ से नामजदगी दाखिल करने और भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में नामजदगी वापिस लेने को सिर्फ अकालियों का नाटक कहा है। आम आदमी पार्टी (आप) के संसद मैंबर भगवंत मान ने कहा कि इस से पता लगता है कि भाजपा के भी शराब माफिया के साथ हाथ मिले हुए हैं। मान ने कहा कि दलित भीम टांक के हत्यारे से समर्थन लेने से भाजपा का दलित विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। उन्होंने कहा कि अब भगवां पार्टी को शराब माफिया को समर्थन देने संबंधी स्पष्टीकरण देना चाहिए।हालांकि भाजपा ने आरएसएस प्रवक्ता मनमोहन वैद्या के उस ब्यान पर भी स्पष्टीकरण देना है, जिस में उन्होंने देश में आरक्षण खत्म किए जाने की मांग की थी। मान ने कहा कि अब अकाली दल और भाजपा की तरफ से कौन से मुंह से दलितों से वोट और समर्थन मांगा जायेगा।उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में अकालियों और भाजपा को अपनी हार साफ दिखाई दे रही है और उनकी तरफ से शराब कारोबारी शिव लाल डोडा के समर्थन से शराब माफिया को बचाने की आखिरी कोशिश की जा रही है। 

यहां यह खास वर्णनयोग्य है कि भीम टांक कत्ल केस में शिव लाल डोडा मुख्य दोषी है। डोडा और उसके भतीजे अमित बीज का डोडा पर आरोप है कि भीम टांक की हत्या करने से पहले उसके शरीर के अंगों को काट दिया था।भीम टांक का कत्ल डोडा के फार्म हाऊस पर किया गया था और उसने एक दिन पहले ही डोडा के शराब के कारोबार से नौकरी छोड़ी थी। उसके शरीर के अंगों को काट दिया गया था और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। उसके दोस्त गुरजंट सिंह का भी दाहिना हाथ काट दिया गया था, परन्तु उसकी जान बच गई।मान ने किहा कि आम आदमी पार्टी को हिंसक कहने वाले बादल साहिब बताएं कि दलितों के हाथ पैर काटने वाले डोडा, बेरोजगार बहु-बेटियों को पीटने वाले मलूका व विधान सभा में खुद को आंतकवादी बताने वाले विरसा सिंह वलटोहा कौन सी शांति का प्रतीक हैं।  मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल की तरफ से आप नेताओं को धमकी दिए जाने संबंधी अपना प्रतीकर्म देते मान ने कहा कि विधान सभा चुनाव में उनको अपनी हार साफ नजर आ रही है, जिस कारण वह बौखला गए हैं।मान ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी किसी को भी नहीं भडक़ा रही, बल्कि अकालियों के खिलाफ लोगों का गुस्सा है और सुखबीर बादल पर पत्थरबाजी और उसके पिता प्रकाश सिंह बादल की तरफ जूता फेंकना इसी का ही नतीजा था।

 

Tags: Bhagwant Mann

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD