Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रत्न गु्रप द्वारा वित्तीय साक्षरता व मुफ्त कानूनी सेवाओं संबंधी वर्कशाप का आयोजन

समय के साथी बनकर टैक्नोलाजी से जुडऩा हालात की मांग: गर्वनर बदनोर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 20 Jan 2017

Last updated on: Jan 20, 2017, 00:00 IST

रत्न गु्रप आफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा वित्तीय साक्षरता व मुफ्त कानूनी सेवाओं पर एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। जिसमें बैंकिंग, वित्तीय साक्षरता जगत से जुड़े मशहूर बुद्धिजीवियों ने शिरकत करते हुए संबंधित विषयों बारे अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पंजाब के गर्वनर व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनोर ने मुख्यातिथी द्वारा शिरकत करते हुए संबंधित विषय बारे अपने विचार व्यक्त किए। जबकि मोहाली के चीफ जुडिशियल मैजिस्ट्रेट मोनिका लांबा इस अवसर मुख्यातिथि थीं।इस दौरान वित्तीय साक्षरता में आनलाइन बैंकिंग, आई बैंकिंग, एम बैंकिंग व ई वेल्वट जैसे विषय शेयर किए गए। रत्न गु्रप के चेयरमैन सुंदर लाल अग्रवाल, सर्सवती गु्रप के चेयरमैन बिहारी लाल अग्रवाल, यूसी शर्मा जरनल मैनेजर व सर्किल हेड यूको बैंक, यूसी सकसेना डीजीएम व जोनल हेड चंडीगढ़ यूको बैंक, एमसी, आस पास के गांवों के सरपंचों व पंचों ने समागम में शिरकत करते हुए अहम जानकारी हासिल की। रत्न गु्रप के चेयमरैन सुंदर लाल अग्रवाल ने गर्वनर पंजाब व अन्य अतिथियों का अभिनंदन करते हुए इस वर्कशाप के विषय व उद्देश्य बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

इस अवसर पर मुख्यातिथी वीपी सिंह बिदनोर उपस्थित अतिथियों से विचार विमर्श करते हुए कहा कि समय के साथी बनते हुए हमें टैक्नोलाजी से जुडऩा चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भारत बैंकिंग में पिछली सदी से अगली सदी में पहुंच रहा है। जिसके लिए भारतीय नागरिकों को भी अप टू डेट होना चाहिए। उन्होंने छात्रों को अपने आस पास के निवासियों को भी आनलाइन बैंकिंग के लाभ बारे अवगत करवाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर यूको बैंक के अधिकारियों ने कैशलेस संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी।मोहाली के चीफ जुडिशियल मैजिस्टे्रट मोनिका लांबा ने उपस्थित आस पास के गांवों की पंचायतों व छात्रों को मुफ्त कानूनी सेवाओं संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि यह सेवाएं जरुरतमंद लोगों के लिए जल्द न्याय करने के लिए शुरू की गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोक अदालतों संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि यह सेवाएं पंजाब के हर जिले में दी जाती हैं, जिससे हर नागरिक जल्द व सस्ता न्याय हासिल कर सकता है। इस दौरान छात्रों ने भी जिज्ञासा भरे प्रश्न पूछे जिनका उत्तर उपस्थित माहिरों ने बेहद सरल शब्दों में दिया।

 

Tags: VP Singh Badnore , Rattan Group of Institutions

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD