Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक

 

सुखबीर बादल प्रवासी भारतीयों को बता रहे आतंकवादी : आप

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Jan 2017

Last updated on: Jan 19, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर विदेशों में बसे पंजाबी समुदाय को आतंकवादी कहने और आप को चरमपंथियों से धन मिलने की बात कहने का आरोप लगाते हुए उनके बयान की निंदा की। आप के लिए चुनाव प्रचार करने कनाडा से इस समय पंजाब आए प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए पार्टी महासचिव संजय सिंह ने कहा कि सुखबीर का आप के समर्थक प्रवासी भारतीयों के खिलाफ दिया गया बयान अनुचित और विदेशों में बसे पंजाबियों का अपमान करने वाला है।संजय सिंह ने कहा, "कनाडा में बसे प्रवासी भारतीयों ने पंजाब की समृद्धि के लिए आप को नैतिक और आर्थिक मदद दी है, जबकि सुखबीर आप पर आतंकवादियों से चंदा लेने का आरोप लगा रहे हैं।"सुखबीर ने कहा था कि दूसरे देशों में बसे खालिस्तान समर्थक और चरमपंथी तत्व आप की मदद कर रहे हैं।कनाडा में बसे पंजाबियों का पहला दस्ता गुरुवार को दिल्ली पहुंचा, जिनका स्वागत दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप के विदेश संयोजक कुमार विश्वास ने किया।ब्रिटेन से आप समर्थक प्रवासी भारतीयों का दूसरा दस्ता 24 जनवरी को भारत आ रहा है।

पंजाब से बड़ी संख्या में भारतवंशी कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका सहित अन्य देशों में बसे हुए हैं।टोरंटो में 'चलो पंजाब' अभियान के संयोजक और पहले दस्ते के नेतृत्वकर्ता सुरिंदर मावी ने कहा कि वह शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गठबंधन और कांग्रेस की हार सुनिश्चित करने के लिए पंजाब आए हैं।मावी ने कहा, "कांग्रेस पंजाब में मौजूद बादल परिवार की भ्रष्ट सरकार का विकल्प नहीं बल्कि उसकी स्थानापन्न है। हमें पंजाब को माफियाओं के चंगुल से बचाना होगा। आप पंजाब के लोगों की एकमात्र और अंतिम उम्मीद है।"संजय सिंह ने कहा कि आप पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में 100 से अधिक सीटें जीतेगी।आप की प्रवासी इकाई के अध्यक्ष जगतार सिंह संघेरा ने भी सुखबीर सिंह बादल की निंदा की।संघेरा ने कहा, "प्रवासी भारतीयों ने 2007 में अकाली दल को समर्थन दिया था और उनके चुनाव प्रचार को आर्थिक मदद भी मुहैया कराई थी, क्योंकि हमें उम्मीद थी कि अकाली पंजाब में सुशासन लाएंगे।"

 

Tags: Sanjay Singh , Kanwar Sandhu , Raghav Chadha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD