Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हिमाचल क्रिकेट संघ मामला में सरकार एक कदम पीछे हटी – लीज़ रद्द का निर्णय लिय वापिस

सरकार अगला बाउन्सर फैंकने से पूर्व अपने क्षेत्र रक्षण का फिर से ले रही है जायजा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (अरविन्द शर्मा)

धर्मशाला , 19 Nov 2013

Last updated on: Nov 19, 2013, 00:00 IST

अपने लिए गए कठोर फैसले से पीछे हटने की प्रक्रिया में,हिमाचल मंत्रिमंडल ने गत दिवस मत्रिमंडल की बैठक में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ और उसकी संपत्ति का अधिग्रहण करने के लिए लीज पर भूमि रद्द करने के निर्णय को वापस ले लिया हैI इस सूत्रों ने कहा की हिमाचल क्रिकेट को दिए गए ज़मीन के  पट्टा और अन्य कथित अनियमितताओं से जुड़ा प्रत्येक मामला अब अलग ढंग से देखा जायेगा I इससे पूर्व सरकार ने अपनी काबिना के  26 अक्टूबर के  निर्णय के बाद रातोंरात हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ की पर लीज़ रद्द होने के बाद कब्जा कर लिया थाI उच्च न्यायालयने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ  की याचिका पर यथास्थिति पूर्व के आदेश दिए थे और सम्पत्ति एच पी सी ऐ को मिल गयी थी , मामला अभी भी अदालत में लंबित है और इस मामले की 28 नवंबर को आगे बहस होनी है I इस बीच , राज्य सरकार ने खेल निकायों के कामकाज को विनियमित करने के लिए एक कानून बनाने की योजना तैयार की है, और सरकार का मत है “ हमारी एकमात्र चिंता खेल निकायों के कामकाज में पारदर्शिता और ईमानदारी से खेल सुनिश्चित करना है ताकि  प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा खेल संघों को व्यक्तिगत जागीर में परिवर्तित नहीं किया जा सके I 

हिमाचल में कांग्रेस की सरकार ने इस बार सियासत सम्भालते ही भाजपा की जड़ें हिलाने की कवायत पर बल देने का कार्य किया है I भाजपा का परदेश में सबसे मज़बूत दिखाई देने वाला तम्बू एच पी सी ए ही था जिसे पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चला रहे है ,और इसी पर सरकार ने पूरा जोर लगाया I इस खेल के राउंड वन में सरकार ने दी गयी जमीनों की लीज़ रद्द कर संख की प्रापर्टी पर कब्ज़ा कर जीत हासिल की परन्तु इस का उधार एच पी सी ए ने कोर्ट से मिली राहत से चुकता किया और मैच 1-1 पर बराबर कर दिया I सरकार अब इस खेल में अगला बाउन्सर फैंकने से पूर्व अपने क्षेत्र रक्षण का फिर से जायजा लेना चाहती है और इसी कड़ी में सरकार ने लीज़ रद्द करने के काबिना फैसले को भी बापिस ले लिया है I 

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD