Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विधान सभा ने हज व अकाफ विभाग के लिए अनुदान की मांग को मंजूरी दी

अकाफ की 1.9 लाख कनाल भूमि के उत्पादकता उपयोग करने के लिए कदम उठाए : सैयद फारूक अहमद अंद्राबी

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 17 Jan 2017

Last updated on: Jan 17, 2017, 00:00 IST

हज व अकाफ राज्य मंत्री सैयद फारूक अहमद अंद्राबी ने कहा है कि वाणिज्यिक आधार पर अकाफ की संपत्ति का इश्टतम उपयोग करने के लिए अभिनव कदम उठाए गए हैं। विधान सभा में आज में हज व अकाफ विभाग की अनुदान की मांग के जवाब में मंत्री ने कहा कि  नकदी व जरूरतमंद लोगों को अधिक से अधिक मदद प्रदान करने के अलावा, शिक्षा और विभिन्न ट्रेडों में व्यावसायिक प्रशिक्षण गरीब परिवारों के बच्चों आत्मनिर्भर बनाने के लिएइसे और अधिक जीवंत व प्रतिस्पर्धी संगठन बनाने के लिए विभाग के कामकाज को आधुनिक और वैज्ञानिक तर्ज पर सुव्यवस्थित किया जा रहा है।मंत्री ने कहा कि शॉपिंग मॉल और अन्य वाणिज्यिक संपत्ति, के अलावा आधुनिक शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों अकाफ निधि से राज्य में स्थापित किया जा रहे है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने ऐतिहासिक निर्णय के तहत, किश्तवाड़, जम्मू, कोट भलवाल, राजौरी में चार नर्सिंग कालेज, कश्मीर घाटी में दो इसी तरह के कॉलेजों में कार्य शुरू कर दिया है, इसके अलावा जहां 300 छात्र विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने सदन को सूचित किया कि  जम्मू में भी एक लड़कों के छात्रावास स्थापित किया गया है जहां 120 कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रों को सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

मंत्री ने कहा कि अकाफ ने पिछले तीन साल के दौरान अपनी संपत्ति से 59.48 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है। उन्होंने कहा कि विभाग ने राज्य भर में अकाफ की 1.9 लाख कनाल भूमि को मापने के लिए सर्वेक्षण कार्य शुरू किया है सिमंे देश से 96,000 कनाल की पीहचान की गई है। उनका कहना है कि शेष अकाफ भूमि की पहचान करने के लिए प्रयास चल रहे है। उन्होंने कहा कि जम्मू में, 140 कनाल की तारबंदी की गई है, जबकि गोल मार्केट, गांधी नगर में छह कनाल भूमि का पार्किंग की सुविधा के लिए उपयोग किया गया है।मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत, अकाफ  23 करोड ख रुपये की लागत से रेजीडेंसी रोड, जम्मू में एक मेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कर रहा है। उन्होने कहा कि तालाब खटीकां में जामिया मस्जिद का निर्माण 20 करोड़ रुपये की लागत से शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि ईदगाह जामिया मस्जिद राजौरी का निर्माण 6 करोड़ रुपये के निर्माण से पूरा हो चुका है और राजौरी में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण के पूरा होने वाला है। उन्होंने कहा कि राजौरी में चार और धार्मिक स्थलों को अकाफ के नियंत्रण में लाया गया।

सैयद फारूक अहमद अंद्राबी ने कहा कि अकाफ बाबा गुलाम शाह बादशाह यूनिवर्सिटी के लिए सालाना 2 करोड़ रुपये अनुदान सहायता प्रदान कर रहा है और अब तक 46 करोड़ रुपये विश्वविद्यालय के लिए प्रदान किये गये हैं। उन्होने कहा कि बाबा गुलाम शाह बादशाह दरगाह से होने वाली आय में पिछले साल के दौरान दो करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि उच्चतर माध्यमिक इंटरनेशनल स्कूल जम्मू में मिलत स्थापित किया गया है। इसके अलावा एक कौशल विकास संस्थान भी सांबा में स्थापित किया गया है जहां 110 सीटों के लिए उपलब्ध हैं जिसमें ये 50 सीटें वंचित वर्ग के लिए आरक्षित हैं।मंत्री ने कहा कि अकाफ द्वारा चालू वर्ष के दौरान 55 लाख रुपये गरीब बेसहारा और शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए वित्तीय सहायता के रूप में प्रदान किये गये है।मंत्री ने कहा कि आवासीय क्वार्टर की मांग को ध्यान में रखते हुए, अकाफ ने लूथरा अकादमी जम्मू में अपनी भूमि पर आवासीय फ्लैटों का निर्माण करने की योजना बना रहा है।  विभाग जेके बैंक और संपदा विभाग के सहयोग से पटा बोहड़ी जम्मू में एक ऐसी ही मेगा प्रोजेक्ट षुरू करने के लिए विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि दूर दराज के क्षेत्रों से जम्मू आने वाले लोगों के लिए अकाफ जम्मू में भी सराय के निर्माण पर विचार कर रहा है।

 

Tags: Syed Farooq Ahmad Andrabi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD