Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अखिलेश यादव 'साइकिल' चुनाव चिह्न के असली हकदार थे : ममता बनर्जी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 16 Jan 2017

Last updated on: Jan 16, 2017, 00:00 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बधाई दी और कहा कि वह समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न 'साइकिल' के वास्तविक हकदार थे। गौरतलब है कि प्रत्याशियों के चयन को लेकर चल रहे अंतर्कलह के चलते सपा में दो गुट बंट चुके हैं। एक गुट मुख्यमंत्री अखिलेश के पक्ष में है तो दूसरा गुट उनके पिता और पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पक्ष में।दोनों गुटों के बीच पार्टी के चुनाव चिह्न 'साइकिल' को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया था, जिसे निर्वाचन आयोग ने सोमवार को खत्म कर दिया।

निर्वाचन आयोग ने अखिलेश को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वीकार किया और चुनाव चिह्न 'साइकिल' पर भी अखिलेश गुट का अधिकार स्वीकार किया। ममता ने इसी घटनाक्रम पर सोमवार को ट्वीट किया, "सपा का चुनाव चिह्न पाने पर अखिलेश को बधाई। आप इसके हकदार थे।"उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में एक महीने से भी कम समय रह गया है। 11 फरवरी से शुरू होने वाला आगामी विधानसभा चुनाव सात चरणों में आठ मार्च को खत्म होगा।

 

Tags: Mamata Banerjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD