Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

शिअद के पूर्व अमृतसर प्रधान और पूर्व पेडा चेयरमैन उपकार सिंह संधू आम आदमी पार्टी में शामिल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 14 Jan 2017

Last updated on: Jan 14, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी को उस समय भारी समर्थन मिला, जब शिरोमणी अकाली दल के पूर्व अमृतसर प्रधान और पूर्व पेडा चेयरमैन उपकार सिंह संधू आम आदमी पार्टी के सूबा कनवीनर गुरप्रीत सिंह वड़ैच की मौजूदगी में आप में शामिल हो गए। उपकार संधू और उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत करते गुरप्रीत सिंह वड़ैच ने कहा कि उपकार सिंह संधू वास्तव में पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत का भला करना चाहते थे, जिस कारण उन्होंने सभी पदों से इस्तीफा दिया क्योंकि शिरोमणी अकाली दल के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने में असफल रही है। इस मौके वड़ैच ने कहा कि वह उन सभी लोगों के साथ हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के पंजाब का भला चाहते हैं और पंजाब के नौजवानों और यहां की आर्थिकता को बचाने के लिए आगे आना चाहते हैं। 

इस मौके मीडिया के साथ बातचीत करते उपकार सिंह संधू ने कहा कि कांग्रेस के साथ हाथ मिलाना उनकी बड़ी भूल थी और वहां उन्होंने घूटन महसूस की, जिस कारण उन्होंने यह फैसला लिया है। संधू ने कहा कि उन्होंने कभी भी कांग्रेसी गतिविधियों में सम्मिलन नहीं की और गहराई के साथ सोचने के बाद इस नतीजे पर पहुंचे कि आम आदमी पार्टी सिर्फ एक राजनैतिक फ्रंट नहीं, बल्कि देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए अरविन्द केजरीवाल की तरफ से शुरु की गई एक क्रांतिकारी मुहिम है। संधू ने कहा कि उन्होंने बिना किसी शर्त के आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है और आगामी विधान सभा चुनावों में पार्टी उम्मीदवारों की जीत यकीनी बनाने के लिए तह दिल से काम करते रहेंगे। इस मौके अमृतसर (ईस्ट) से पार्टी उम्मीदवार सरबजोत सिंह, उप प्रधान कुलदीप सिंह धालीवाल, जसकरन बन्देशा, मीडिया इंचार्ज (माझा जोन) गुरभेज सिंह संधू, महासचिव सुखदीप संधू, प्रगट सिंह और उपकार सिंह संधू के समर्थक मौजूद थे।

 

Tags: Gurpreet Ghughi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD