Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एनसीसी कैडेट देश के युवाओं के आदर्श : हामिद अंसारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Jan 2017

Last updated on: Jan 06, 2017, 00:00 IST

उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा कि एनसीसी हमारे युवाओं के चरित्र और नैतिक ताने-बाने के साथ प्रभावी ढंग से राष्ट्र की गतिशीलता को नया स्वरूप प्रदान कर रही है। उप राष्ट्रपति ने यह बात शुक्रवार को एनसीसी गणतंत्र दिवस कैंप 2017 के उद्घाटन के मौके पर कही। उप राष्ट्रपति ने कहा कि एनसीसी जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से भारत सरकार आज के युवाओं का भविष्य निर्माण कर रही है। यदि देश के युवा शिक्षित होंगे और सकारात्मक बदलाव लागू करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करेंगे तो देश महानता की ओर अग्रसर होगा।

एनसीसी कैडेटों को संबोधित करते हुए उप राष्ट्रपति ने कहा कि कैडेट इस देश के युवाओं के आदर्श हैं, इसलिए उनका आचरण अनुकरणीय होना चाहिए। उन्होंने युवाओं से कड़ी मेहनत जारी रखने का आग्रह किया ताकि वे अपने लक्ष्य को हासिल कर सकें।एनसीसी कैडेटों को नव वर्ष की बधाई देते हुए उप राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि युवा कैडेटों का भविष्य उज्जवल है। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है कि गणतंत्र दिवस कैंप हर कैडेट के लिए यादगार और रोचक रहेगा। उन्होंने कहा कि यह न केवल देश के अलग-अलग भागों के कैडेटों को मुलाकात का अवसर देगा, बल्कि उन विदेशी मित्र देशों के कैडटों से भी मिलने का अवसर प्रदान करेगा जो जल्द ही इसमें शामिल होने वाले हैं।

 

Tags: Hamid Ansari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD