Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

गोवा में एल्विस गोम्स की गिरफ्तारी की तैयारी : आशुतोष

आशुतोष
आशुतोष
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी , 06 Jan 2017

आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के निर्देश पर आप नेता व गोवा में पार्टी से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार एल्विस गोम्स को परेशान किया जा रहा है और झूठे मामले में उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। आप नेता आशुतोष ने संवाददाताओं से कहा, "एल्विस को किसी भी वक्त गिरफ्तार किया जा सकता है।"उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। आप से गोवा के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के एक दिन बाद भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो (एसीबी) ने उन्हें समन जारी किया था।आशुतोष ने कहा, "इसके पीछे रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर तथा कठपुतली मुख्यमंत्री का हाथ है। वे पीएमओ के निर्देश पर ये सब कर रहे हैं।"दिल्ली के मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार ने गुरुवार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की मांग की तथा केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) पर केजरीवाल को झूठे मामले में फंसाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। 

प्रधान सचिव के आरोपों के एक दिन बाद आशुतोष का आरोप सामने आया है।आशुतोष ने कहा, "हमारे सूत्रों ने हमसे कहा है कि एल्विस को गिरफ्तार किया जा सकता है। केवल इस मामले में ही नहीं, बल्कि गोवा फुटबॉल एसोसिएशन से संबंधित उनकी फाइलों को भी खंगाला जा रहा है। अगर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाए तो चौंकाने वाली बात नहीं होगी।"भूमि अधिग्रहण मामले को लेकर गोम्स के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। उनके साथ कांग्रेस नीत गठबंधन की पूर्ववर्ती सरकार में मंत्री रहे नीलकंठ हलारनकर के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया गया है।गोम्स ने कहा है कि उन्हें गोवा सरकार फंसा रही है और जब कथित घोटाला हुआ था, तब वह पद पर भी नहीं थे।

 

Tags: Ashutosh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD