वन एवं मत्स्य मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने जनजातीय क्षेत्र किन्नौर के लोगों की जलावन लकड़ी की किल्लत को दूर करने के लिए तुरंत प्रभाव से सेल डिपो स्थापित करने के आदेश दिए हैं जिससे सांगला और स्पिलों के आसपास की 6 पंचायते लाभान्वित होंगीं। वे आज हि.प्र. राज्य वन सेवा अधिकारी कल्याण सभा द्वारा शिमला होलीडे होम में आयोजित आम सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वन विभाग में 205 नए वन रक्षकों की भर्ती की गई, 142 वन रक्षकों को उप वन राजिक, 26 वरिश्ठ सहायकों को अधीक्षक ग्रेड-।। तथा 14 वन परिक्षेत्र अधिकारियों को राज्य वन सेवा अधिकारी बनाया गया है। वन मंत्री ने कहा कि अच्छा काम करने वाले वन कर्मियों तथा अधिकारियों को उनके अच्छे कार्यों के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।
ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि भेड- बकरी पालक जो आजकल अपनी भेड़-बकरियों के साथ निचले क्षेत्रों में आते हैं, के माल की चोरी की घटनाओं की षिकायतें मिली हैं। वन मंत्री ने वन विभाग को आदेष दिए है कि वे पुलिस के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर गष्त बढ़ाए व जगह-जगह नाके लगाए ताकि इस प्रकार की चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने स्थानीय लोगों का आह्वान किया कि वे भी इस कार्य में पुलिस तथा वन विभाग को सहयोग दें।इससे पूर्व राज्य वन सेवा अधिकारी कल्याण संघ के आम सभा में चुनाव करवाए गए जिसमें श्री संजय सेन प्रधान, श्री रमन शर्मा वरिश्ठ उप प्रधान,संजीव ठाकुर उप प्रधान वित्त, श्री अमित उप प्रधान संगठन, डॉ ओमपाल शर्मा उप प्रधान जन-संपर्क,संदीप शर्मा संयुक्त सचिव, शक्ति अवस्थी सचिव वित्त, मुंशी राम सचिव आर्गेनाइजिंग,एस पी धीमान सचिव जन. संपर्क, बी,एस पठानिया संयुक्त सचिव वित,तिलक राज संयुक्त सचिव संगठन तथा नरेश पाल सिंह घल्टा संयुक्त सचिव जन संपर्क सर्वसम्मति से चुने गए। इसके अतिरिक्त एस. आर राणा, कल्याण शक्तान तथ सुश्री संगीता चंदेल को सर्वसम्मति से सलाहकार चुना गया। नई कार्यकारिणी के प्रधान संजय सेन ने राज्य वन सेवा अधिकारियों को राज्य प्रशासनिक तथा पुलिस सेवाओं के समकक्श लाभ देने के लिए वन मंत्री श्री ठाकुर सिंह भरमौरी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रधान मुख्य अरण्यपाल श्री आर. के.गुप्ता तथा अति प्रधान मुख्य अरण्यपाल,वन्यप्राणी डॉ ललित मोहन भी उपस्थित थे।