Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

दलित के कातिल को जेल में मिलने गए नेताओं से शिरोमणी अकाली दल का दलित विरोधी चेहरा आया सामने - भगवंत मान

शराब माफिया की तरफ से जैतों में दलित व्यक्ति के कत्ल ने साबित किया पंजाब में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं, आम आदमी पार्टी की सरकार दलितों के हत्यारे और जुल्म करने वालों को देगी सख्त सजाएं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Jan 2017

Last updated on: Jan 05, 2017, 00:00 IST

संगरूर से लोक सभा मैंबर और आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार समिति के चेयरमैन भगवंत मान ने कहा पंजाब में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। फाजिल्का जेल में शिव लाल डोडा को मिलने गए 25 अकाली नेताओं के मामले पर प्रतीकर्म देते मान ने कहा कि पंजाब के हालात इस तरह के बने हुए हैं कि जेलों में अकालियों को आने-जाने के में किसी की इजाजत की जरूरत नहीं पड़ती। परन्तु चुनाव आचार संहिता लगने के कारण इनकी गिरफ्तारी हुई और अकालियों का असली चेहरा पंजाब की जनता के सामने आ गया। मान ने कहा कि यह वही शिव लाल डोडा है, जिसको अबोहर के दलित नौजवान भीम टांक के कत्ल की साजिश के दोषों अधीन गिरफ्तार किया गया था और अब जेल में बंद है। मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते मान ने कहा कि अकाली नेताओं का बड़ा ग्रुप फाजिल्का जेल में बंद बादल दल के अबोहर विधान सभा हलके इंचार्ज शिव लाल डोडा के साथ मुलाकात करने गया था। इस बारे में सवाल करते भगवंत मान ने पंजाब के उप मुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल को सवाल किया कि दलित व्यक्ति के कत्ल के दोषी को अकाली नेता जेल में क्यों मिलने गए। वड़ैच ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल यह स्पष्ट करें कि क्या शिरोमणी अकाली दल की तरफ से ऐसे नेताओं को पहल दी जाती है, जो दलितों का कत्ल और उन पर अत्याचार करते हैं। 

इस के साथ ही भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में शराब माफिया की तरफ से दलितों की हत्याओं का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। उन्होंने कहा कि जैतों के गांव झक्खड़वाल के एक दलित व्यक्ति जसविन्दर सिंह की शराब माफिया ने चाकूओं के साथ हत्या कर दी और बचाव करने गए उसके भतीजे को बुरी तरह जख्मी कर दिया। मान ने कहा कि बादलों की शह पर शराब माफिया इतनी बुरी तरह हावी हो चुका है कि उसके लिए मनुष्य की जिंदगी की कोई कीमत नहीं। रोजाना किसी न किसी जगह पर शराब माफिया के सरगने की तरफ से लोगों को कत्ल किया जा रहा है, परन्तु पुलिस की भूमिका सिर्फ मूक दर्शक बने रहने तक की है। भगवंत मान ने पंजाब की जनता को भरोसा दिया है कि दो महीने के बाद सूबे में आम आदमी पार्टी की सरकार का गठन हो जाएगा और दलितों पर अत्याचार और कत्ल के जितने भी मामले हैं, उन की गहराई के साथ जांच की जाएगी और दोषियों को मिसाली सजा दी जाएगी, जिससे कोई दलितों के खिलाफ ऐसी घिनौनी हरकत न कर सके। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दलितों के हकों की चौकीदारी करेगी और उन पर होते अत्याचारों को रोकना सरकार की प्राथमिक्ता होगी। 

 

Tags: Bhagwant Mann , Gurpreet Ghughi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD