Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

आम आदमी पार्टी और लोक इन्साफ पार्टी गठजोड ने फगवाड़ा और लुधियाना सैंट्रल से उम्मीदवारों का किया ऐलान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Jan 2017

Last updated on: Jan 04, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी और लोक इन्साफ पार्टी ने बुधवार को लुधियाना सैंट्रल और फगवाड़ा से दो ओर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। लुधियाना सैंट्रल से विपिन सूद काका और फगवाड़ा से जरनैल सिंह नंगल को पार्टी ने उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतारा है।चण्डीगढ़ में पत्रकार सम्मेलन दौरान आम आदमी पार्टी के नेता संजे सिंह और लोक इन्साफ पार्टी के नेता बलविन्दर सिंह बैंस ने कहा कि फगवाड़ा से उम्मीदवार झाड़ू के निशान पर चुनाव लड़ेगा, जबकि लुधियाना सैंट्रल से उम्मीदवार लोक इन्साफ पार्टी के चुनाव निशान पर चुनाव लड़ेगा।बैंस ने कहा कि आम आदमी पार्टी और लोक इन्साफ पार्टी के विश्वास के आधार पर गठजोड हुआ है और यह अलग तरह का है। भले ही जरनैल सिंह लोक इन्साफ पार्टी के साथ सबंधित हैं, परन्तु वह झाड़ू के निशान पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सूबे में अब चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद अकाली -भाजपा गठजोड के विरोध में बहुत से लोक खुल कर सामने आऐंगे।प्रधान मंत्री नरिन्दर मोदी के नोटबन्दी के फैसले पर प्रतिक्रिया देते संजे सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविन्द केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की तरफ से पहले ही यह कहा जा चुका है कि यह 8 लाख करोड़ का घोटाला है। 

उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरिन्दर मोदी की तरफ से यह फैसला अम्बानी, अडानी और मालिया को खुश करने के लिए लिया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों की मेहनत की कमाई के पैसों के साथ बड़े कारोबारियों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।संजे सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी और लोक इन्साफ पार्टी का गठजोड चुनाव में दिल्ली चुनाव के रिकार्ड को भी तोड़ देगा और लोग चुनाव आचार संहिता का इन्तजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग जान चुके हैं कि कैप्टन अमरिन्दर और बादलों की तरफ से यह चुनाव मिल कर लड़ा जा रहा हैं। कैप्टन अमरिन्दर, सुखबीर बादल और मजीठिया की तरफ केजरीवाल को उनके खिलाफ चुनाव लडऩे के लिए कहा जाता है, जबकि इनकी तरफ से एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लडऩे की कभी बात नहीं की जाती। उन्होंने कहा कि यदि कैप्टन अमरिन्दर सिंह खुद को दलेर समझते हैं तो उनको जलालाबाद से सुखबीर बादल और भगवंत मान के खिलाफ चुनाव लडऩा चाहिए।इस मौके सुखदीप चौकरिया, जतिन्दर दुमेली, बलविन्दर बोध, बलबीर ठाकुर, आजाद अली, अमरजीत खुड्डां, विजय पंडोरी, इंजी. प्रदीप मल्ल, हरनेह निझ्झर, बेअंत राज बावा, रौशन सतनामपुरा, बलराज, गौरव शर्मा, राजन गिल, जतिन्दरबीर सिंह, राकेश कुमार व बौली सिंह खालसा लोक इन्साफ पार्टी में शामिल हुए।

 

Tags: Sanjay Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD