आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर और दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा है कि आती पंजाब विधान सभा चुनाव में अगर कोई कांग्रेस को वोट देगा, तो वह सीधा नशे के सौदागर को जाएगा, क्योंकि कैप्टन अमरिन्दर सिंह और बादल एक ही थैली के चाट्टे -बट्टे हैं, क्योंकि कैप्टन अमरिन्दर सिंह कभी भी बिक्रम सिंह मजीठिया जैसे नशे के सौदागरों को जेल में डालने की हिम्मत नहीं रखता, उल्टा अपने भतीजे को बचाने की कोशिशें करता रहा है और करता रहेगा।आज यहां डेरा बाबा नानक हलके से पार्टी के उम्मीदवार गुरप्रताप सिंह खुशहालपुर की ओर से कलानौर व कादियां से उम्मीदवार कंवलप्रीत सिंह काकी की ओर से काहनूवान में आयोजित भारी रैली को संबोधन करते हुए कहा कि बादल और कैप्टन अब तक पंजाब को बारी-बारी लूटते रहे हैं क्योंकि लोगों के पास कोई बेहतरीन बदल ही नहीं था। अब पंजाब के लोगों को आम आदमी पार्टी की इमानदार सरकार बनाने का मौका मिला है। इस लिए हर एक वोट झाडू को दी जाए, ताकि पंजाब, पंजाब का किसान और नौजवान बचाया जा सके।अरविन्द केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर कलानौर को ऐतिहासिक शहर का दर्जा देने का ऐलान किया। इसके इलावा लोगों की मांग के मद्देनजर इलाके को एक सरकारी कालेज, सभी सहूलतों के साथ लैस सरकारी अस्पताल, स्पोटर््स स्टेडियम, शुगर मिल और ईसाई भाईचारे के लिए क्रिसचन म्युजियम बनाने का भी ऐलान किया।
अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि आज कैप्टन अमरिन्दर सिंह घर-घर नौकरी का वायदा करके नौजवानों से फर्जी कार्ड भरवा रहा है, जो सरासर धोखा है।उन्होंने 2002 के सरकारी दस्तावेज लहराते बताया कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह हमेशा ही सरकारी नौकरियों के विरोध में रहा है। इसने सत्ता संभालते ही सरकारी नौकरियों पर पाबंदी और खाली पोस्टों को खत्म करने वाला तुगलकी फरमान सुनाया था। सरकारी मुलाजिमों की पैनशनें भी बंद कर दी थी। मामूली वेतन वाली ठेके पर भर्ती की प्रथा भी कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शुरू की थी। उन्होंने कहा कि कैप्टन के धोखे का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि आज पंजाब सरकार के कुल सरकारी मुलाजिमों की संख्या 4 लाख के करीब है, जबकि घर -घर सरकारी नौकरी के वायदे मुताबिक पंजाब भर में 60 लाख सरकारी नौकरी देनी पड़ेगी, क्या कोई कैप्टन अमरिन्दर सिंह के इस वायदे पर विश्वास कर सकता है। इस लिए कैप्टन के कार्डों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने साथ ही कहा कि आम आदमी पार्टी ने 25 लाख नए रोजगार देने का वायदा किया है, परन्तु वायदा करने से पहले इसकी पूरी रूप-रेखा तैयार की गई है। इसके इलावा बुढापा पैंशन, विधवा पैंशन और अंगहीणता पैंशन 2500 रुपया महीना की जाएगा।
सरकारी मुलाजिमों की भी पुरानी पैंशन स्कीम बहाल की जाएगा। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि लाखों परिवारों के साथ ठगी मारने वाली परल और कराउन जैसी सभी चिट्ट फंड कंपनियों की जायदाद कुर्क करके लोगों का पैसा वापिस किया जाएगा।उन्होंने कहा कि यह वही कैप्टन अमरिन्दर सिंह है, जिसने किसानों को मुफ्त बिजली का वायदा कर सरकार बनते ही ट्यूबवैलों के बिल लागू कर दिए थे।केजरीवाल ने कहा कि हैरानी की बात है, जब मैं मजीठिया को जेल डालने की बात करता हूं तो कैप्टन अमरिन्दर सिंह को तकलीफ क्यों होती है। कैप्टन कहते हैं कि केजरीवाल मेरे खिलाफ लड़े, सुखबीर बादल कहता है कि केजरीवाल के खिलाफ मैं लड़ूंगा। साफ है कि मिल कर केजरीवाल खिलाफ लड़ रहे हैं, जबकि केजरीवाल नशों और माफिया राज के खिलाफ लड़ रहा है।इस मौके आम आदमी पार्टी के पंजाब कनवीनर गुरप्रीत सिंह वड़ैच, पार्टी उम्मीदवार गुरप्रताप सिंह खुशहालपुर, फतेहगढ़ चूडिय़ां से उम्मीदवार गुरविन्दर सिंह शामपुरा और पार्टी के अन्य नेताओं ने भी संबोधन किया। इससे पहले संत बाबा बुद्ध सिंह जी निक्केघुंमणा वालों ने भी आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया।