Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जुगल किशोर शर्मा, बाली भगत ने, रायपुर-दोमाना सड़क का उद्घाटन किया, लिंक रोड का नींव पत्थर रखा

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 29 Dec 2016

Last updated on: Dec 29, 2016, 00:00 IST

सांसद जुगल किशोर शर्मा ने आज स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री, बाली भगत की उपस्थिति में रायपुर-दोमाना विधानसभा क्षेत्र में एक सड़क उद्घाटन किया और एक अन्य सड़क का शिलान्यास किया।घरोटा से पखवाड़ी तक 3 किलोमीटर लंबी सड़क जो जनता के लिए खोली गई का निर्माण 2.14 करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किया गया है और आधा दर्जन गांवों को जोड़ेगी। इसी तरह, नदवाल कले सड़क जिसका निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 1.40 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा, का शिलान्यास किया।इस मौके पर सांसद ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकारें सड़क संपर्क को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास के सपने को पूरा करने के लिए जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए धन उपलब्ध कराने के लिए बहुत उदार है। उन्होंने सरकार द्वारा शुरू विकास कार्यक्रमों का लाभ उठाने के लिए लोगों से प्रशासन के साथ घनिष्ठ समन्वय बनाए रखने के लिए कहा। उन्होंने अभियंताओं को सरकार द्वारा निर्धारित काम की गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार ने जम्मू एवं कश्मीर के हर नुक्कड़ और राज्य के हर कोने के समग्र विकास के लिए एक व्यापक कार्यक्रम तैयार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा-पीडीपी सरकार ने सड़क क्षेत्र, जो पिछले सात दशकों के दौरान रायपुर-दोमाना में बुरी हालत में था,  को प्राथमिकता दी है और लोगों को अगले कुछ महीनों के दौरान जमीन पर पर्याप्त परिवर्तन देखने को मिलेंगे।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के के इंजीनियर और कई प्रमुख हस्तियां इस अवसरों पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jugal Kishore Sharma , Bali Bhagat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD